13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: राजधानी जयपुर में 32 निरीक्षक और 23 थानाधिकारी बदले, पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश

जयपुर में 32 निरीक्षक और 23 थानाधिकारी के तबादले कर दिए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने आदेश किए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 32 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें 23 थानाधिकारियों को भी बदला है। आदेश के मुताबिक, मालवीय नगर में संग्राम सिंह, बजाज नगर में ममता मीणा, कानोता में उदय सिंह तूंगा में लक्ष्मीनारायण, जवाहर नगर में शेष नारायण, आदर्श नगर में धर्म सिंह, गांधी नगर में राजकुमार मीणा, करधनी में हरीश चंद सोलंकी को लगाया है।

वहीं, जयपुर के कालवाड़ में रतन सिंह, बगरू में मोतीलाल शर्मा, एयरपोर्ट में संदीप बसेरा, भांकरोटा में मनीष गुप्ता, शास्त्री नगर में दिलीप खदाव, जालूपुरा में हवा सिंह, सुभाष चौक में सुभाष चंद, संजय सर्कल में हरिओम, रामगंज में देवेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायकपुरी में पूनम कुमारी, चाकसू में राजूराम बामनिया, श्याम नगर में दलबीर सिंह, सांगानेर सदर में महावीर सिंह यादव, हरमाड़ा में उदयभान, नाहरगढ रोड थाने में गौतम डोटासरा को लगाया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 17 नए जिलों में से इन 7 पर गिरेगी गाज! कमेटी के निर्णय पर सियासत पड़ रही भारी

इसके अलावा महेश कुमार व वीरेन्द्र सिंह को अपराध शाखा कमिश्नरेट, कैलाश चंद मीणा को यातायात निरीक्षक तृतीय दक्षिण, कमल नयन को यातायात निरीक्षक तृतीय पश्चिम, अजय सिंह मीणा को यातायात निरीक्षक तृतीय पूर्व, शेषकरण बारहठ को आसूचना एवं सुरक्षा शाखा कमिश्नरेट और कैलाश दान, राजेन्द्र खण्डेलवाल व अनिल कुमार यादव को पुलिस लाइन में लगाया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: खुशखबरी! इस जिले में देश का तीसरा परमाणु रिएक्टर तैयार, 700 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन