5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर थर्ड ग्रेड टीचर ही निकली लुटेरी दुल्हन, पति ने उठाया यह कदम तो…

जयपुर में एक और भीलवाड़ा में दो शादी कर लाखों रुपए ठगे, जयपुर में दुल्हे के घर से 30 तोला सोना हड़पा, मकान भी करवा रही थी नाम
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

jaipur

मुकेश शर्मा

जयपुर. थर्ड ग्रेड टीचर ही लुटेरी दुल्हन निकली। लुटेरी दुल्हन का जयपुर में शिकार युवक और परिजनों ने इसकी तह तक जांच की तो यह हकीकत सामने आई। लुटेरी दुल्हन ने जयपुर निवासी युवक और उसके परिवार को शिकार बनाया, इससे पहले भी भीलवाड़ा के दो युवकों को शिकार बना चुकी थी। पुलिस ने बताया कि खूबसूरत दिखने वाली लुटेरी दुल्हन माधुरी है। उसने जयपुर के जगतपुरा निवासी अश्वनी से वर्ष 2016 में शादी की। शादी के बाद पति और उसके परिवार के खिलाफ दहेज, घरेलू हिंसा सहित अन्य कई मामले दर्ज करवा दिए। फिर पीडि़त परिवार को मुकदमों से बचने के लिए पति द्वारा दिए गए 30 तोला सोने के जेवर हड़प लिए। इसके बावजूद पति के परिवार का मकान खुद के नाम करवा रही थी। पति और उसका परिवार मकान लुटेरी बहू के नाम करवा रहा था, तभी किसी परिचित ने बताया कि यह लड़की तो भीलवाड़ा में भी एक युवक को शिकार बना चुकी और उससे शादी करने के बाद झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे मोटी रकम एठ चुकी। जयपुर से पीडि़त पति और उसका परिवार भीलवाड़ा पहुंचा तो वहां पता चला कि वर्ष 2015 और 2013 में दो युवकों से शादी की थी। बाद में दोनों युवक और उनके परिवार से मोटी रकम एठ ली थी। तब जनवरी में पीडि़त परिवार ने प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस जांच चल रही थी। जांच के बाद शनिवार रात को पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को भीलवाड़ा से जयपुर पूछताछ के लिए लाकर बाद में गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस हड़पे गए तीस तोला सोने की तलाश में उसे भीलवाड़ा में ही लेकर पहुंचे। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।