15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खर्चे ज्यादा बताकर जयपुर डेयरी ने फिर बढ़ाए दाम, छाछ-दूध महंगा

बुधवार शाम से लागू होंगे नए दाम  
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

खर्चे ज्यादा बताकर जयपुर डेयरी ने फिर बढ़ाए दाम, छाछ-दूध महंगा

जयपुर.राजधानी में महंगाई थम नहीं रही है। पेट्रोल-डीजल और सब्जियों के दाम के साथ अब दूध-छाछ के दाम भी बढ़ गए है। जयपुर डेयरी ने दूध व छाछ में लागत व खर्चे अधिक होने का हवाला देकर तीन महीने बाद दूसरी बार दाम में बढ़ोत्तरी की है। नए दाम बुधवार शाम से लागू होंगे। डेयरी के उप प्रबंधक (प्रचार) अनिल गौड़ ने बताया कि सरस गोल्ड का आधा लीटर पैक 27 रूपए के स्थान पर 28 रूपए, 1 लीटर पैक 54 की बजाय 56 रूपए ,6 लीटर पैक 336 रूपए मेे उपलब्ध होगा। वहीं सरस स्टेण्डर्ड दूध का आधा लीटर पैकेट 48 रुपए की बजाय 50 रुपए में बिक्री होगा। इसी प्रकार सादा छाछ में 2 रुपए प्रति लीटर व महंगी हो गई है। सरस आधा लीटर छाछ का पैक 13 रुपए के स्थान पर 14 रुपए में ब्रिकी होगा। हालंाकि डेयरी ने सर्वाधिक बिकने वाले सरस टोण्ड दूध व स्किम्ड मिल्क की कीमत यथावत रहेगी। गौरतलब है कि सादा छाछ के दाम में दो वर्ष बाद बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई के बाद फिर बढ़ाए, जेब पर भार

इसी वर्ष जुलाई महीने में डेयरी ने दो रुपए प्रतिलीटर दूध के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं की जेब पर भार डाला था। अब फिर से दाम बढ़ा दिए है। हालांकि इससे पहले 18 दिसंबर को दाम कम करके राहत दी थी। इस बार दाम में इजाफे का कारण डेयरी अधिकारियों ने लागत व अन्य खर्चे में वृद्धि होना बताया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग