
सर्द हवाओं से होने लगा कड़ाके की सर्दी का अहसास,सर्द हवाओं से होने लगा कड़ाके की सर्दी का अहसास,सर्द हवाओं से होने लगा कड़ाके की सर्दी का अहसास
जयपुर। देश में पहाडी जगहों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं ने राजस्थान की आबोहवा में ठंडक घोल दी है। तापमान लगातार गिर रहा है और धूप में नरमी बढ़ती जा रही है। वहीं, मौसम विभाग भी इस साल तेज ठंड के अलग-अलग अलर्ट जारी कर रहा है। शेखावाटी अंचल समेत श्रीगंगानगर, जयपुर, चूरू, चित्तौड़गढ़ सहित दस से ज्यादा जिलों में आने वाले कुछ दिनों में सर्दी का सबसे अधिक असर दिखाई देगा। रविवार शाम से जयपुर में ठंडी हवाओं का दौर हावी रहा।
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह से जयपुर में भी तापमान में गिरावट होगी। चूरू, फतेहपुर, माउंटआबू में भी ठंड का असर बढ़ेगा। निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक इस बार भी कड़ाके की सर्दी रहेगी। इस समय हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। नवंबर के अंत तक तापमान गिरेगा।
प्रमुख जगहों का पारा
मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात रविवार को प्रदेश में सबसे कम पारा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू का पारा 6.7, बीकानेर का 10.2, उदयपुर का 10.8, श्रीगंगानगर का 11.6, जयपुर का 12 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। सीकर समेत अन्य जगहों का पारा भी कम दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन में सर्द हवाओं का दौर हावी हो रहा है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ने नीचे दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सबसे कम तापमान फतेहपुर का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
21 Nov 2022 09:50 am
