1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toll Rate Hike: जयपुर-आगरा हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में आज से बढ़ोतरी, जानें नई दरें

Jaipur-Agra Highway Toll Rate Hike: जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजाधोक और सिकंदरा टोल प्लाजा की टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
2 min read
Google source verification
Rajadhok Toll Plaza

राजाधोक टोल प्लाजा। फोटो: पत्रिका

NHAI Toll Rate Hike Rajasthan: जयपुर। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजाधोक और सिकंदरा टोल प्लाजा की टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 30 जून की मध्यरात्रि से लागू होने के बाद 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों का टोल शुल्क 80 रुपए से बढ़ाकर 85 रुपए कर दिया है।

कमर्शियल वाहनों का शुल्क भी 140 रुपए से बढ़ाकर 145 रुपए कर दिया है। बसों और दो धुरी ट्रकों का सफर भी महंगा हो गया है। जयपुर के बस्सी स्थित राजाधोक टोल प्लाजा पर इन वाहनों का शुल्क 280 रुपए से बढ़ाकर 295 रुपए कर दिया गया है, जबकि सिकंदरा टोल प्लाजा पर यह 285 रुपए से बढ़ाकर 295 रुपए कर दिया गया है। मल्टी एक्सल वाहनों पर भी 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

सिकंदरा टोल प्लाजा पर अब 475 रुपए और राजाधोक टोल प्लाजा पर 470 रुपए टोल देना होगा। हल्के वाणिज्यिक वाहनों की टोल दर भी 70 रुपए से बढ़ाकर 75 रुपए कर दी है। टोल दरों में बढ़ोतरी का असर परिवहन लागत पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि बढ़े हुए टोल शुल्क से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर अंततः उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। खासकर जयपुर-आगरा मार्ग पर नियमित रूप से चलने वाले व्यापारिक वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित होगी।

राजाधोक टोल प्लाजा

वाहन श्रेणीपहले (₹)अब (₹)
कार, जीप, वैन8085
कमर्शियल वाहन140145
बस / दो धुरी ट्रक280295
मल्टी एक्सल वाहन450470

सिकंदरा टोल प्लाजा

वाहन श्रेणीपहले (₹)अब (₹)
कार, जीप, वैन8085
कमर्शियल वाहन140145
बस / दो धुरी ट्रक285295
मल्टी एक्सल वाहन455475

स्थानीय लोगों को राहत, दरें यथावत

टोल दरों में वृद्धि के बावजूद टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को राहत दी गई है। निजी कार, जीप और वैन के लिए स्थानीय शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह 20 रुपए ही लिए जाएंगे। इससे आसपास के ग्रामीणों और रोजाना आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग