1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदले मौसम के बीच जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा स्टैंडबाय एयरपोर्ट

-शुक्रवार को भी सूरत, दिल्ली की उड़ानें हुई डायवर्ट, यात्री रहे परेशान

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jan 06, 2023

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

जयपुर. हिमपात और बर्फीली हवाओं के चलते बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच तेज सर्दी और कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से लगातार हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हंै। ऐसे में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इन दिनों उड़ानों के डायवर्जन के लिए स्टैंडबाय एयरपोर्ट बन रहा है। बीते सात दिनों में दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, हैदराबाद सहित अन्य जगहों से 40 से अधिक उड़ाने जयपुर डायवर्ट होकर आ चुकी हैं।
इसके साथ ही लंदन, सउदी अरब की दस से अधिक उड़ानें जयपुर आ चुकी हंै। एटीसी से क्लियरेंस नहीं मिलने के चलते उड़ानों को दो से चार घंटे तक रोकने के बाद रवाना किया जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है।

इसलिए मिल रहा फायदा
जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक बड़े से लेकर छोटे विमानों की घने कोहरे में भी लैंडिंग के लिए कैटेगरी 3-बी लाइटिंग सिस्टम लगा हुआ है। इस वजह से जयपुर एयरपोर्ट इन दिनों स्टेंडबाय एयरपोर्ट बना हुआ है, खराब मौसम होने की वजह से प्रदेश के सभी एयरपोर्ट के विमान घने कोहरे की वजह से जयपुर में उतारे जा रहे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर कैटेगरी 3 बी लाइटिंग सिस्टम लगा होने से मात्र 75 मीटर की दृश्यता में भी विमानों की लैंडिंग करवाना संभव है। कई बार सर्दी के मौसम में दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के हालात होते हैं या फिर कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर से कम हो जाती है।

मौसम खराब होने की वजह से लगातार विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह स्पाइस जेट एयरलाइन की सूरत जाने वाली उड़ान संख्या एसजी-3419 भी चार घंटे देरी रही। एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक सुबह 10.25 बजे जाने वाली उड़ान दोपहर तीन बजे रवाना होगी। ऐसे में एयरपोर्ट पर बैठे यात्रियों ने एयरलाइन कंपनी के सेवाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए रिफंड की मांग की। वहीं इसी एयरलाइन की दिल्ली जाने वाली उड़ान सेवा भी प्रभावित रही। सुबह 9.30 बजे जाने वाली उड़ान 50 मिनट देरी से सुबह 10.15 बजे रवाना हुई।

Story Loader