5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में एक और नया पुलिस थाना हुआ शुरू, जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे शामिल

Jaipur News : जयपुर में एक और नया पुलिस थाना शुरू हुआ है। जानिए इस नए थाने में कौन-कौन से इलाके शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इस नए थाने का उद्घाटन एक कांस्टेबल ने किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Feb 2025, 12:20 PM IST

Jaipur Another New Police Station Started Know which areas will be included

Jaipur News : जयपुर में एक और नया पुलिस थाना हुआ शुरू है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व जिले में जामडोली थाना सोमवार शाम से शुरू हो गया। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कांस्टेबल शिवपाल ने फीता काटकर थाने का उद्घाटन किया। थाने की कमान उप निरीक्षक सतीश को सौंपी गई है। क्षेत्र के लोगों को अब कानोता थाना जाने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें नजदीक में ही जामडोली थाने से ही तत्काल मदद मिल सकेगी।

नए थाने में शामिल इलाके

जामडोली थाना क्षेत्र में 75 फीसदी कानोता थाना व 25 फीसदी खोह नागोरियान थाना क्षेत्र का भाग आएगा। जामडोली थाना क्षेत्र में कानोता थाना क्षेत्र की करीब 200 कॉलोनी व खोह नागोरियान थाना क्षेत्र की करीब 50 कॉलोनी शामिल की गई हैं। जामडोली थाना खुलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस में 65 थाने हो जाएंगे। इनके अलावा पर्यटक, मेट्रो व साइबर का एक-एक और महिला व दुर्घटना के चार-चार थाने अलग से हैं।

जामड़ोली थाने की जिम्मेदारी SI सतीश चन्द को मिली

जामड़ोली थाने में थानाधिकारी SI सतीश चन्द को लगाया गया है, वह पहले जयसिंहपुरा खोर में तैनात थे। इसके साथ ही 23 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को जामड़ोली थाने की सुरक्षा जिम्मा संभालने के लिए तैनात किया गया है।

जयपुर दी बार एसोसिएशन जयपुर ने लिखा ये पत्र

इधर, जयपुर दी बार एसोसिएशन जयपुर की ओर से सोमवार को जयपुर महानगर प्रथम जिला न्यायाधीश नंदनी व्यास को नवसृजित पुलिस थाना जामड़ोली की सुनवाई का क्षेत्राधिकार जयपुर महानगर प्रथम के बनीपार्क कैंपस में रखने जाने के लिए पत्र लिखा। अध्यक्ष संदीप लुहाड़िया और महासचिव मनीष गगरानी ने बताया कि पुलिस थाना खोह नागोरियान का क्षेत्राधिकार वर्तमान में यहीं है। खोह नागोरियान के क्षेत्राधिकार को विभाजित कर पुलिस थाना जामडोली बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में सार्वजनिक स्थलों पर लड़कियां और महिलाएं मिलीं अनसेफ, कदम-कदम पर घूरती हैंं गंदी नजरें

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert जारी, थोड़ी देर में राजस्थान के 13 जिलों में होगी बारिश

यह भी पढ़ें :राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आया बड़ा अपडेट, 10वीं और 12वीं की ये परीक्षा तिथि बदली