
Good News : खुशखबर। जयपुर कमिश्नरेट में जामडोली थाना खुलने जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में जामडोली क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में अस्थायी रूप से यह थाना खोला जाएगा।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि बाद में थाने के लिए अलॉट होने वाली भूमि पर भवन बनने के बाद इसे वहां शिफ्ट किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जामडोली थाना क्षेत्र में 75 फीसदी कानोता थाना व 25 फीसदी खोह नागोरियान थाना क्षेत्र का भाग आएगा। यानि कानोता थाना क्षेत्र की 200 से अधिक कॉलोनियां व खोह नागोरियान क्षेत्र की 50 से अधिक कॉलोनियां जामडोली थाना क्षेत्र में आ जाएंगी।
इसके अलावा पुलिस थाना जामडोली के प्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन निर्माण के लिए 7000 वर्गमीटर भूमि आंवटित की गई है। जयपुर पुलिस ने सरकार से तीन पुलिस थाने खोलने की मांग की थी। जिनमें सबसे पहले खोरा बीसल, जामड़ोली व नारायण विहार थाना खोलने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने केवल एक ही थाने की घोषणा की है।
Published on:
30 Jan 2025 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
