
Jaipur News : शहर में मोबाइल, चेन और पर्स स्नैचिंग की वारदात लगातार बढ़ रही है। पुलिस ऐसे मामलों को कितनी गंभीरता से लेती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, छह मार्च को चार जगह मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हो गई।
ये वारदात बजाज नगर, एयरपोर्ट और जवाहर सर्कल थाना इलाकों में हुई। ये नजदीकी थाने होने के बाद भी पुलिस न तो वारदात रोक सकी और न ही आरोपियों को अभी तक पकड़ सकी है। इतना ही नहीं सात मार्च को इन थानों से आगे खोह नागोरियान में वारदात हो गई।
जवाहर सर्कल थाना इलाके में नंदपुरी जगतपुरा निवासी रविन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम करता है, छह मार्च को काम करने घर जा रहा था। तभी उत्तर-पश्चिम रेलवे हेडक्वार्टर के सामने बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए।
खोह नागोरियान थाने में हीरावाला कानोता निवासी दौलत सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि सात मार्च को वह एक निजी अस्पताल में काम से आए थे। अस्पताल के बाहर बस का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए।
एयरपोर्ट थाना इलाके में जगतपुरा निवासी बाबूलाल ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 6 मार्च को वह मनोहरपुरा कच्ची बस्ती से पैदल जा रहा था। तभी बाइक सवार 2 बदमाश आए व हाथ से मोबाइल और दस हजार रु छीन ले गए।
बजाज नगर थाने में जय अम्बे नगर निवासी सुरेश कुमावत ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि छह मार्च को वह महावीर नगर से मिलाप नगर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए।
एयरपोर्ट थाने में जगदीश विहार कॉलोनी, जगतपुरा निवासी पुरुषोत्तम धाकड़ ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि छह मार्च को जगतपुरा कच्ची बस्ती के पास बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए।
Published on:
09 Mar 2024 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
