30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर : सिविल लाइंस फाटक पर आज कांग्रेस-भाजपा का आमना-सामना ! पुलिस ने संभाला मोर्चा

- सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस-भाजपा का होगा आमना-सामना! लखीमपुर खीरी मामले में प्रदेश कांग्रेस का मौन व्रत, तो रीट परीक्षा प्रकरण पर भाजयुमो पहुंचेगी विरोध जताने, कांग्रेस का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, इस बीच भाजयुमो का पैदल मार्च भी पहुंचेगा सिविल लाइंस फाटक, कहीं ना हो जाए कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं का टकराव! पुलिस ने किए सुरक्षा बंदोबस्त के पुख्ता इंतज़ाम  

less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur Civil Lines Congress BJP protest may confront each other

जयपुर।

प्रदेश कांग्रेस और प्रदेश भाजपा के दो अलग-अलग कार्यक्रम आज एक ही जगह जयपुर स्थित सिविल लाइंस फाटक पर होने के चलते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका बनी हुई है। दोनों विरोधी दलों के कार्यक्रम होने के बीच कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जयपुर पुलिस ने भी पुख्ता बंदोबस्त किये हैं।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से लखीमपुर-खीरी प्रकरण के विरोध में आज सिविल लाइंस फाकाटक के नज़दीक मौन व्रत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित राज्य सरकार के मंत्री, कांग्रेस विधायक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होकर दोपहर 1 बजे तक मौन व्रत में शामिल होंगे।

इसी बीच रीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता भी सिविल लाइंस फाटक पहुंचेंगे। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि भाजयुमो का विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे ही आयोजित किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं है।

जिसकी बर्खास्तगी की मांग, वो वहीँ होगा मौजूद!
रीट भर्ती में कथित अनियमितता मामले पर भाजपा युवा मोर्चा आज सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन करने पहुंचेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को बर्खास्त किये जाने की मांग उठाई जायेगी। दिलचस्प बात ये है कि जिन शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग सिविल लाइंस फाटक में उठेंगी वो खुद वहीं पर मौजूद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग