
सरल पार्लर में मोबाइल चोरी (फोटो- पत्रिका : सरल पार्लर के अंदर की पुरानी तस्वीर)
जयपुर: जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर में परिवार के साथ आइसक्रीम खाने गए एक व्यक्ति की जेब से कीमती मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
महावीर नगर निवासी पीड़ित विकास सोगानी ने इस संबंध में स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, विकास बुधवार को अपने परिवार के साथ सरस पार्लर गए थे। काउंटर पर आइसक्रीम लेते समय वहां काफी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनकी जेब से मोबाइल फोन पार कर दिया।
काफी तलाश करने के बाद भी जब फोन नहीं मिला, तो पीड़ित ने पार्लर प्रशासन के सहयोग से वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक विकास सोगानी के ठीक पीछे खड़ा नजर आया है, जो मौका पाकर वारदात को अंजाम देता दिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध की पहचान और मोबाइल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
बनीपार्क पुलिस ने करीब 11 साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी और स्थायी वारंटी राजाराम प्रजापत (32) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंडा भोपी (कालवाड़) निवासी राजाराम के खिलाफ बनीपार्क, वैशाली नगर और करधनी थानों में धोखाधड़ी के पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी ने 'सुंदरम हाउस एंड लैंड डेवलपर्स' समेत अन्य फर्जी फर्मे बनाई थीं। इसके बाद उसने लोगों को फ्लैट बेचने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपए के इकरारनामे (एग्रीमेंट) किए और करीब डेढ़ करोड़ रुपए वसूल लिए। आरोपी ने उन्हीं फ्लैटों को दोबारा अन्य लोगों को भी बेच दिया।
ठगी के मामले दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए असम भाग गया था और कई सालों तक वहीं छिपा रहा। कुछ समय पहले वह चुपके से जयपुर लौटा और अपनी असली पहचान छिपाकर किराए के पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार मकान में रहने लगा। बनीपार्क थाना पर जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।
कालवाड़ थाना क्षेत्र के हाथोज में शुक्रवार को एक रिहायशी बिल्डिंग से कूदकर युवती ने जान दे दी। कालवाड़ थाने के एचएम छोटूराम मीणा ने बताया कि हाथोज हनुमान नगर प्रथम के पास आनंद सोसायटी की बिल्डिंग से चेतना सोनगरा (29) पुत्री राजकिरण सिंह छत से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने के बाद मृतका का जयपुर के कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतका चेतना मानसिक रूप से कमजोर थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सामोद थाना इलाके की चीथवाड़ी ग्राम पंचायत में पहाड़ी पर स्थित प्राचीन श्रवण माता मंदिर में शुक्रवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। चोर मंदिर का ताला तोडकर चांदी का छत्र, माताजी की सोने-चांदी की नथ व हार, दानपात्र और तांबे के बर्तन बटोर ले गए। वारदात को छिपाने के लिए बदमाश वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ गए।
शाम को जब पुजारी पूजा करने पहुंचे, तब चोरी का पता चला। सूचना पर एएसआइ कालूराम झारवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र डागर ने आक्रोश जताते हुए बताया कि मंदिर में चोरी की यह छठी घटना है।
Updated on:
23 May 2026 07:19 am
Published on:
23 May 2026 07:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
