7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Crime : गर्भवती महिला को बयान के लिए होटल में बुलाया, कांस्टेबल की बिगड़ी नीयत, किया रेप

Jaipur Crime : जयपुर में क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur Crime Pregnant Woman Called Hotel for Statement Constable Raped Him

Jaipur Crime : एक पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया।

महिला ने सांगानेर थाने में देर रात दर्ज कराया मामला

पुलिस ने बताया कि महिला ने सांगानेर थाने में देर रात मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि झगड़े के मामले में कांस्टेबल ने महिला को बयान लेने के लिए होटल में बुलाकर उससे बलात्कार किया। महिला गर्भवती बताई जा रही है।

कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

बताया जा रहा है कि बलात्कार के दौरान तीन साल का बच्चा भी महिला के साथ था। आरोपी कांस्टेबल महिला को मामला रफा-दफा करने के लिए कहता रहा। बाद में महिला ने पुलिस अधिकारियों को इसकी शिकायत की तो हड़कम्प मच गया। पुलिस ने देर रात कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस जिले में 30 साल बाद पहली बार चर्च बना हिंदू मंदिर, आज होगी भैरूजी की मूर्ति प्रतिष्ठापित

यह भी पढ़ें :राजस्थान में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, अब 4 गुना सस्ती मिल सकेगी बजरी, खनिज विभाग का बड़ा कदम