25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Property Dispute में चाचा के घर पर हमला और आगजनी, 10 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

Jaipur Crime: जयपुर के ब्रह्मपुरी में संपत्ति विवाद के चलते चाचा के घर में घुसकर तोड़फोड़ और बाइक में आग लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
2 min read
Google source verification
Jaipur Property Dispute Accused

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी (Photo-Patrika)

Jaipur Property Dispute: राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाचा से चल रहे पुराने विवाद के चलते एक युवक अपने साथी के साथ उनके घर पहुंच गया और उनके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने पहले घर के बाहर खड़ी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, फिर घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुराने संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक मोड़

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शुभम चौधरी (27) रामनगर विस्तार, महेश नगर का रहने वाला है। उसका उसके चाचा संजय रावत के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी भारद्वाज उर्फ अन्नू (21) निवासी प्रताप नगर के साथ मिलकर वारदात की प्लानिंग की। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी दोपहर करीब 12:30 बजे राजहंस कॉलोनी में संजय रावत के घर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले बाहर खड़े दुपहिया वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फिर घर में घुसकर सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

परिवार को जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित संजय रावत ने 28 जून को ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी घर में हंगामा करने के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। बता दें, जांच के दौरान मुख्य आरोपी शुभम चौधरी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुभम और उसके साथी वंश भारद्वाज उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले

ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी शुभम चौधरी पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे केस दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।