जेडीए की नई व्यवस्था के तहत जिस अभियंता के पास जोन के जिस क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी, वह उस क्षेत्र में दोनों तरह के काम करेगा। इस नई व्यवस्था के पीछे प्रशासन का तर्क है कि इससे काम तेजी से होगा। हालांकि, जेडीए ने यह व्यवस्था फरवरी, 2022 में भी लागू की थी। लेकिन दोनों कार्यों के लिए अलग-अलग प्रकृति के कारण यह व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल पाई थी।