प्रदेश में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज किया गया। यहां पर 19 अक्टूबर को 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अलवर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर,अजमेर, सीकर, कोटा, बाड़मेर, धौलपुर, जोधपुर, बीकानेर, फलोदी, चूरू, जालोर, करौली, धौलपुर और बारां जिले में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया।