7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार का कहर: पंक्चर टायर खोलते समय ट्रक चालक को ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान दम तोड़ा

पंक्चर टायर निकाल रहे ट्रक चालक को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ड्राइवर ने कुचल दिया। आनन-फानन में चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 07, 2025

Jaipur Dudu Maujmabad

मृतक ट्रक चालक (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर/दूदू/मौजमाबाद: उपखंड मुख्यालय मौजमाबाद में थाने के पास स्टेट हाइवे- 2 पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने पंक्चर टायर निकाल रहे ट्रक चालक को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजमाबाद पहुंचाया।


बता दें कि मौजमाबाद से चिकित्सकों ने चालक के प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूदू रेफर कर दिया। दूदू उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए चालक को जयपुर रेफर किया। जहां उसे मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें : मां के गुजरने के बाद 12वें की कर रहे थे तैयारी… सामान लेने गए तो रौंदते हुए निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली, वार्ड पंच सहित 3 की मौत

इलाज के दौरान मौत


धाकड़ों का मोहल्ला मौजमाबाद निवासी ट्रक चालक राजेश पुत्र राधेश्याम गुर्जर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौजमाबाद थाने में मृतक के भाई रामोतार गुर्जर निवासी मौजमाबाद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रामोतार ने बताया कि उसका भाई राजेश गुर्जर ट्रक चालक था। वह मौजमाबाद में चारा भरने के लिए आ रहा था।


ट्रैक्टर ने मारी टक्कर


इस दौरान थाने के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। पंक्चर टायर को खोलते समय तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, शव घर पहुंचते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग