
Jaipur News : जयपुर का जवाहर सर्किल थाना पुलिस। फोटो पत्रिका
Jaipur News : जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित गौरव टावर (जीटी) पर शराब के नशे में धुत एक महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि यह घटना 9 जून की है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया है। पुलिस ने इस संबंध में परिवाद दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली महिला जयपुर घूमने आई थी और यहां एक होटल में ठहरी हुई थी।
9 जून की रात वह कैब बुक कर गौरव टावर पहुंची। वहां अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी मानसिक स्थिति असामान्य हो गई। महिला ने नशे की हालत में कपड़े उतार दिए और हंगामा करते हुए कैब चालक से झगड़ने लगी और उसकी कार का कांच तोड़ दिया। विवाद बढ़ता देख चालक मौके से अपनी गाड़ी लेकर चला गया।
हंगामे के दौरान महिला की असामान्य स्थिति देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने महिला को सुरक्षित संभाला और तुरंत जयपुरिया अस्पताल के अपराजिता सेंटर में भर्ती कराया। अगले दिन नशा उतरने पर महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और उसने मेडिकल परीक्षण कराने से भी इनकार कर दिया।
कैब चालक से भी पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, महिला वापस हिमाचल लौट गई है और अब वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
वहीं एक और न्यूज के तहत जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र से एक मानसिक रोगी व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यू सांगानेर रोड स्थित बंजारा बस्ती निवासी श्रवण बंजारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका छोटा भाई जगदीश बंजारा (45) 16 जून को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
लापता जगदीश की लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच, रंग सांवला है। वह धारीदार काली पेंट और धारीदार सफेद शर्ट पहने हुए था। परिजनों के अनुसार जगदीश मानसिक रूप से अस्वस्थ है और करीब दो वर्ष पहले उसका इलाज भी चल चुका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Updated on:
20 Jun 2026 06:42 am
Published on:
20 Jun 2026 06:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
