
ई-बसों की फाइल फोटो: पत्रिका
जयपुर। राजधानी जयपुर के सार्वजनिक परिवहन को आखिरकार एक नई, आधुनिक और हरित दिशा मिलने जा रही है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की ओर से नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शनिवार से किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को सुबह नौ बजे अमर जवान ज्योति से जेसीटीएसएल के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जयपुर में पहली बार सरकारी सार्वजनिक परिवहन सेवा के रूप में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही है। गौरतलब है कि पिछले करीब पांच वर्षों से राजधानी में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की कवायद कागजों और फाइलों में ही दबी हुई थी। प्रक्रियाओं और तकनीकी अड़चनों के कारण बसों की शुरुआत लगातार टल रही थी। हाल ही में जब 22 बसें बगराना डिपो पहुंची थीं, तब प्रशासनिक गाइडलाइन और 50 बसों का कोटा पूरा न होने का हवाला देकर इनके संचालन को करीब एक महीने के लिए टाला जा रहा था।
इन ई-बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को इस भीषण गर्मी में सुगम सफर की सौगात मिलेगी, बल्कि शहर के पर्यावरण को प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिलेगी। ये नई बसें पूरी तरह एयर कंडीशन (एसी), सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, ऑटोमैटिक पैसेंजर काउंट सिस्टम और पैसेंजर डिस्प्ले जैसी विश्वस्तरीय और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। खास बात यह है कि दिव्यांगजनों के सफर को आसान बनाने के लिए इनमें हाइड्रोलिक गेट और व्हीलचेयर के लिए विशेष स्पेस उपलब्ध कराया गया है।
इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल 26 फरवरी से शुरू किया गया था। ताकि उनकी तकनीकी और संचालन से जुड़ी सभी चीजों को परखा जा सके। ट्रायल रन की शुरुआत मानसरोवर के अग्रवाल फार्म और एसएफएस चौराहे से अजमेरी गेट जैसे प्रमुख मार्गों पर की गई। इस दौरान इंजीनियर बसों के बैटरी बैकअप, चार्जिंग स्पीड और शहर के भारी ट्रैफिक में उनके प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। बता दें कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश के 8 शहरों में कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना हैं। योजना के तहत जयपुर को 450 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई। इसके अलावा जोधपुर और बीकानेर को 125-125 बसें मिलेंगी। अजमेर, अलवर और कोटा में 100-100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि उदयपुर, सीकर और भीलवाड़ा को 50-50 बसें आवंटित की गई हैं।
रूट नंबर 4ए : कानोता से चौमूं पुलिया
रूट नंबर 3 : ट्रांसपोर्ट नगर से द्वारकापुरी
रूट नंबर 1ए : ट्रांसपोर्ट नगर से वीकेआइ 17
Published on:
19 Jun 2026 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
