25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: प्रधानाचार्य की अनूठी पहल, अपने खर्चे पर सरकारी स्कूल की टॉपर छात्रा को करवाई हवाई यात्रा

Jaipur Government school success story : जयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोढसर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली टॉपर छात्रा विद्या कुमावत को अपने स्वयं के खर्चे पर हवाई यात्रा करवाई है।
2 min read
Google source verification
Student topper reward Rajasthan

हवाई यात्रा के दौरान छात्रा प्रधानाचार्य। फोटो पत्रिका

गोविंदगढ़ (जयपुर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोढसर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली टॉपर छात्रा विद्या कुमावत को अपने स्वयं के खर्चे पर हवाई यात्रा करवाई है। यह यात्रा जयपुर से बीकानेर तक दो दिनों की रही, जिसका उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर ने बताया कि प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों को उनकी मेहनत का अनोखा पुरस्कार मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रा कुमावत ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसके उपलक्ष में उसे जयपुर से बीकानेर तक की हवाई यात्रा करवाई। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जूनागढ़ महल, म्यूजियम, श्रीकरणी माता मंदिर देशनोक, वैष्णो धाम, लालगढ़ और निदेशालय भवन आदि प्रमुख स्थलों का दौरा कराया। इससे छात्रा को इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को निकट से जानने का अवसर मिला। शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने भी इस पहल की सराहना की।

सात छात्रों को पहले करा चुके यात्रा

प्रधानाचार्य ने बताया कि अब तक सात प्रतिभाशाली छात्रों को हवाई यात्रा करवा चुके हैं। इससे पहले भी वे दिल्ली और उदयपुर जैसे शहरों की यात्रा करवा चुके हैं। वर्ष 2021 में तीन व 2024 में चार छात्रों को हवाई छात्रा करवाई थी। क्षेत्र में प्रधानाचार्य को हवाई जहाज वाले प्रिंसिपल भी बोलने लगे है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए हवाई यात्रा का सपना सच होना जैसा है।

छात्रा के चेहरे पर दिखी खुशी

छात्रा कुमावत ने बताया कि 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मुझे हवाई यात्रा का अवसर मिला है। यह अनुभव मेरे लिए यादगार रहा और बीकानेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण ज्ञानवर्धक साबित हुआ है। हवाई यात्रा से वह बहुत खुश है। इधर, प्रधानाचार्य ने बताया कि इस पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है और प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा हुई है।