25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर जा रहा था पति, बीच रास्ते पत्नी ने पकड़कर की पिटाई

राजधानी जयपुर में पति को कथित प्रेमिका के साथ बाइक पर देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। मामला गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने का है, जहां पत्नी ने पति की जमकर पिटाई कर दी। वहीं कथित प्रेमिका को भी पीटा।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jun 25, 2026

Jaipur wife

Jaipur: पति की पिटाई करती पत्नी (फोटो- वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट)

जयपुर। राजधानी के व्यस्त टोंक रोड पर गुरुवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब पति, पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच बीच सड़क पर जमकर विवाद और मारपीट हो गई। गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया। इसके बाद उसने दोनों का पीछा किया और गोल्डन लीफ बिल्डिंग के सामने बाइक रुकवाकर पति और उसके साथ मौजूद महिला से बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पत्नी रख रही थी पति पर नजर

बताया जा रहा है कि पत्नी को लंबे समय से अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का संदेह था। महिला का आरोप था कि उसका पति घर में उसके साथ मारपीट करता है और उसे प्रताड़ित करता रहा है। इसी संदेह के चलते उसने पति पर नजर रखने का फैसला किया था।

यह वीडियो भी देखें :

पति के रोकने पर प्रेमिका की भी पिटाई

महिला ने आरोप लगाया कि सुबह पति घर से निकलने के बाद दूसरी महिला को बाइक पर बैठाकर घूम रहा था। यह देखते ही उसका गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचकर उसने पहले बाइक पर बैठी महिला को नीचे उतारा और उससे हाथापाई शुरू कर दी। बाद में पति के हस्तक्षेप करने पर पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

लोग बने रहे तमाशबीन

घटना के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे, जबकि कुछ लोग तमाशबीन बने पूरी घटना देखते रहे। वीडियो में महिला अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही है। वह बार-बार कहती सुनाई दे रही थी कि उसका पति रोज उसके साथ मारपीट करता है और अब दूसरी महिला के साथ घूम रहा है।

लोगों ने मामला कराया शांत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 मिनट तक सड़क पर यह हंगामा चलता रहा। इस दौरान यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। बाद में आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद संबंधित लोग वहां से चले गए।

पुलिस में शिकायत नहीं दी गई

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और आवश्यक जांच की जा रही है।