
पद्म श्री सम्मान ग्रहण करते एक्टर आर माधवन | Credit- R Madhavan/Instagram
R Madhavan Luxury Watch Price : एक्टर आर माधवन को 23 जून को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। इस खास मौके पर एक्टर अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। वहां माधवन का लुक कमाल का था। ब्लू कलर के एथनिक ड्रेस के साथ ब्लैक कलर के शूज में एक्टर बेहद डैशिंग दिख रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने एक कलाई घड़ी पहनी थी, जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
टाइटन (Nebula by Titan) की इस घड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है और ऐसे सिर्फ 10 ही पीस बनाए गए हैं। इसके अलावा इस घड़ी का कनेक्शन राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
जयपुर के ऐतिहासिक हवा महल से इंस्पायर्ड इस डिजाइन को आप घड़ी के मार्बल डायल पर बनी पेंटिंग के रूप में देख सकते हैं। इसमें हाथी, सिग्नेचर पिंक कलर और अन्य बारीकियों को उकेरा गया है। यही खूबी इस घड़ी को और भी ज्यादा खास बनाने का काम करती है। यह एक बेहद रेयर लिमिटेड एडिशन कलाई घड़ी है।
यह घड़ी न केवल अपने डिजाइन बल्कि मेटल के लिहाज से भी बेहद कीमती है। बताया जा रहा है कि इस घड़ी को 18 कैरेट रोज गोल्ड से तैयार किया गया है। इस घड़ी की इतनी ज्यादा कीमत होने के पीछे इस रोज गोल्ड का भी अहम योगदान है।
एक्टर आर माधवन अपने करियर के इस सबसे गौरवशाली पल पर 40 लाख की इसी घड़ी को पहने नजर आए। इसके बाद से ही इंटरनेट पर इस लग्जरी वॉच को लेकर चर्चा छिड़ गई है। आपको बता दें कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर टाइटन घड़ी के इसी सफर और उसकी विरासत पर एक दिलचस्प सीरीज भी आई है।
इस ऐतिहासिक सम्मान पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर मैं अत्यंत विनम्र, गहराई से आभारी और वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक से मुझे नवाजने के लिए भारत सरकार के प्रति मैं अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं महाराष्ट्र सरकार का भी समान रूप से आभारी हूं कि उन्होंने मेरे नाम की सिफारिश की और मेरी इस यात्रा पर अपना विश्वास जताया। यह मान्यता कुछ ऐसी है जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा।
हर उस व्यक्ति के लिए जिसने मेरी फिल्में देखीं, मेरे किरदारों को अपनाया, मेरी सफलताओं का जश्न मनाया, मेरी कमियों को माफ किया और इन वर्षों में मेरे साथ खड़ा रहा - यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही आपका भी है। आपका यही स्नेह मेरे जीवन और करियर के हर मील के पत्थर के पीछे की असली ताकत रहा है।
अपने दिल की गहराइयों से, आप सभी को धन्यवाद। जय हिंद।"
इस तरह एक्टर आर माधवन ने इस ऐतिहासिक और बड़े मौके पर अपने संजीदा शब्दों और इस क्लासी लग्जरी लुक से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
Published on:
25 Jun 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
