'पैलेस ऑफ विंड' यानी हवा महल। ये जयपुर ही नहीं पूरे राजस्थान की पहचान है। गुलाबी और लाल पत्थरों से बना ये महल पिंकसिटी की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। खासतौर से रानियों के लिए बने इस महल में कुल 953 खिड़कियां और झरोखे हैं। अपनी कलात्मकता के लिए विख्यात इस इमारत का निर्माण 18वीं सदी में राजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा कराया गया। ये पांच मंजिला महल लाल और गुलाबी रंग, सैंड स्टोन से मिलजुल कर बना है, जहां से शहर का आकर्षक नजारा देखा जा सकता है। चूंकि ये पैलेस पांच मंजिला है, इसलिए ज्यादा सीढ़ियां नहीं हैं। ऊपर और नीचे आने के लिए इसमें ढलान का इस्तेमाल किया गया है। इसके बीच एक बड़ा बरामदा है, जो किले की दो मंजिला इमारत से घिरा हुआ है। इसके ठीक सामने सड़क के दोनों ओर दुकानें लगती हैं, जहां कई तरह की लोकप्रिय चीजें खरीदी जा सकती हैं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
