जयपुर

जय हिंद सभा पर मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस संघ फोबिया से ग्रसित, राजेन्द्र राठौड़ भी भड़के

Jai Hind Sabha BJP Attack : जय हिंद सभा पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान। कांग्रेस पर साधा निशाना।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Jai Hind Sabha BJP Attack : बाड़मेर में सोमवार को कांग्रेस ने सेना के सम्मान में ‘जय हिंद सभा’ की। यहां सभा कर कांग्रेस ने भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ को जवाब देने की कोशिश की है। कांग्रेस ने इस सभा के माध्यम से राजनीतिक सक्रियता दिखाई और भाजपा व प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस संघ फोबिया से ग्रसित हो गई है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की जय हिंद सभा को ‘खीज सभा’ बताते हुए कांग्रेस नेताओं के बयानों को सिरे से खारिज कर दिए।

सीजफायर के प्रस्ताव को सेना ने अपनी शर्तों पर स्वीकारा : मदन राठौड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र भक्ति का पाखंड करते हुए रैली का नाम तो जय हिंद रख दिया, लेकिन बातें देश को विभाजित करने वाली ही करते रहे। कांग्रेस संघ फोबिया से ग्रसित हो गई है।

अशोक गहलोत को दिखाया आइना

मदन राठौड़ ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते है कि संघ परिवार का तिरंगे में विश्वास नहीं है। यह उनके अल्पज्ञान का द्योतक है, क्योंकि उस कालखंड में केवल सरकारी इमारतों पर ही तिरंगा फहराने की अनुमति थी। जबसे, सुप्रीम कोर्ट ने जिंदल मामले में इसे आम आदमी का अधिकार बताया, तब से संघ मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण होता है। सीजफायर के प्रस्ताव को भारतीय सेना ने अपनी शर्तों पर स्वीकार किया है।

राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को सिरे से किया खारिज

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की जय हिंद सभा को ‘खीज सभा’ बताते हुए कांग्रेस नेताओं के बयानों को सिरे से खारिज कर दिए। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस यह भूल जाती है कि स्वतंत्रता आंदोलन में डॉ. हेडगेवार सहित 6 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक 9 माह तक जेल में रहे थे।

Published on:
27 May 2025 08:50 am
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर