15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंट्रल पार्क के पास से कार चालक का अपहरण, पैर में मारी गोली

बगरू टोल प्लाजा के पास फेंक गए लहूलुहान चालक को, कार लूट ले गए  
2 min read
Google source verification
 Accused of killing a woman arrested

महिला की गोली मार कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जयपुर. सेंट्रल पार्क में गेट के पास कार में बैठे एक चालक का गुरुवार रात तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। चालक ने विरोध किया तो कार में ही उसके पैर में गोली मार दी और उसे बगरू टोल प्लाजा तक ले गए। बाद में चालक को बदमाश बगरू टोल के पास सड़क पर फेंककर कार लूटकर ले गए। सूचना पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत होने पर एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। घटना स्थल सेंट्रल पार्क क्षेत्र में होने पर मामले की जांच अशोक नगर नगर थाना पुलिस कर रही है।

अशोक नगर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों ने वैशाली नगर निवासी कार चालक अरविंद शर्मा (33) के पैर में गोली मार दी और उसे बगरू क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अरविंद एनर्जी सेक्टर में काम करने वाले नेहरू नगर निवासी नवीन सिंघल की कार चलाता है। नवीन पहली बार गुरुवार देर शाम को सेंट्रल पार्क में घूमने आए थे। चालक अरविंद को कार में छोड़कर वे पार्क में घूम रहे थे। पूछताछ में नवीन ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे तक घूम रहे थे। तभी उन्हें पार्क में एक परिचित मिला तो उससे कुछ देर बातचीत करने लगे। फिर वापस लौटने के लिए पार्किंग में आए। पार्किंग में कार नहीं मिली तो चालक अरविंद को कॉल किया। हालांकि कॉल रिसीव नहीं हुआ। फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कुछ देर बाद अरविंद का कॉल आया और उसने कार लूट ले जाने और उसके पैर में गोली मारने की जानकारी दी। तब अशोक नगर थाना पुलिस से संपर्क किया। अशोक नगर थाना पुलिस ने बगरू थाना पुलिस को सूचना देकर अरविंद को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस बदमाशों की तलाश के साथ नवीन से बिजनेस में रंजिश रखने वालों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि नवीन और अरविंद ने किसी से भी रंजिश नहीं होने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग