24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलर्ट: तौल कर लें गैस सिलेंडर, आपके सिलेंडर से गायब हो सकती है गैस; 2-3 किलो की हो रही चोरी

Jaipur LPG News: जयपुर के खिरणी फाटक इलाके में एलपीजी सिलेंडरों से गैस निकालकर कालाबाजारी करने का बड़ा मामला सामने आया है। स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी मैन को गिरफ्तार किया। जानिए पूरा मामला।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Himesh Rana

Mar 24, 2026

फोटो- AI

Jaipur LPG News: शहर में एलपीजी किल्लत के बीच अब गैस एजेंसियों के डिलीवरी मैन भी कालाबाजारी में उतर आए है। उपभोक्ता घंटों कतार में खड़े होकर सिलेंडर लेने की मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उन्हीं सिलेंडरों में से आधा से डाई किलो तक गैस निकालकर अवैध रिफिलिंग का खेल चल रहा है। ऐसा ही मामला स्पेशल टीम के हाथ लगा है। स्पशन टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कालाबाजारी का भंडाफोड़

जिला रसद अधिकारी की स्पेशल टीम ने झोटवाड़ा में कालाबाजारी का भंडाफोड़ कर डिलीवरी मैन को गिरफ्तार किया और 27 सिलेंडर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत चारण ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि खिरणी फाटक रेलवे लाइन के पास उपभोक्ताओं के लिए भेजे सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का काला धंधा चल रहा है। इस पर स्पेशल टीमों ने रेलवे लाइन के पास दो गाड़ियों की आड में एक व्यक्ति को घरेलू सिलेंडरों से दूसरे सिलेंडरों में रिफिलिंग करते पकड़े। आरोपी ने अपना नाम महेन्द्र सिंह व असल दुर्ग गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताया।

तुलवाकर लें सिलेंडर

मौके पर 14 भरे व 13 खाली सिलेंडर मिले। भरे हुए सिलेंडरों को तोला तो 14 किलो की जगह 13.5 किलो, 11.7 किलो व 12.5 गैस मानक मात्रा से कम मिली। पड़ताल में यह भी सामने आया कि वह रोजाना ऐसे ही भरे सिलेंडरों से गैस निकाल कर ब्लैक में सिलेंडर बेच रहा था। उधर, रसद विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया घर आने वाले डिलीवरी मैन से सिलेंडर तोलने के लिए जरूर कहें। अपना सिलेंडर तोल के ही लें। जिससे आप इस तरह का शिकार होने से बज जाएंगे।

5 किलो गैस कम निकली

खातीपुरा गंगा कॉलोनी निवासी महेन्द्र शर्मा ने सोमवार को अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि हसनपुरा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उनकी बेटी के नाम से कनेक्शन है। 16 मार्च को सिलेंडर बुक कराया, लेकिन समय पर सिलेंडर नहीं मिला। पूछताछ करने पर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सिलेंडर मिल जाएगा। 22 मार्च तक सिलेंडर नहीं मिलने पर वे दोबारा एजेंसी पहुंचे। वहां से उन्हें डिलीवरी मैन की पर्ची और मोबाइल नंबर दिया गया। उन्होंने सिलेंडर के लिए फोन किए, लेकिन बाद में डिलीवरी मैन ने मोबाइल बंद कर लिया। अंततः सोमवार शाम डिलीवरी मैन सिलेंडर लेकर घर पहुंचा। सिलेंडर की सील टूटी थी। जब उसे तोला तो तय मानक से 5 किलो गैस कम निकली।