12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर की 5 हॉट सीटों पर टिकी निगाहें, नतीजे बताएंगे किसके सिर सजेगा मेयर का ताज

जयपुर नगर निगम चुनाव में पांच हॉट सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख चेहरे आमने-सामने हैं। इनके नतीजे जयपुर के नए मेयर की तस्वीर साफ कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur hot seats

जयपुर की 5 सीटों पर टिकी सबकी नजरें (Photo-Patrika)

जयपुर. मतदान पूरा होने के साथ ही अब शहर की निगाहें उन 'हॉट सीटों' के नतीजों पर टिक गई है, जहां से दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस के बड़े चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि इन हॉट सीटों पर जीत दर्ज करने वालों में से किसी एक के सिर जयपुर के नए महापौर का ताज सज सकता है।

वार्ड 76

भाजपा के पुनीत कर्णावट और कांग्रेस के प्रदीप जैन के बीच टक्कर है। हालांकि, यहां महज 54.85% मतदान दर्ज हुआ है। इस कम मतदान प्रतिशत ने प्रत्याशियों के गणित को उलझा दिया है।

वार्ड 43

सांगानेर क्षेत्र के वार्ड 43 में भाजपा के शैलेन्द्र भार्गव और कांग्रेस के आशीष शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां मतदाताओं का रुझान सुस्त रहा और कुल 53.65% ही वोटिंग हो सकी।

वार्ड 112 : सबसे हॉट मुकाबला

सबसे चर्चित वार्ड 112 में मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया है। यहां 67.82% मतदान हुआ है। भाजपा से सुनील कोठारी और कांग्रेस से आशीष शर्मा आमने-सामने हैं।

वार्ड 110

पूर्व महापौर और भाजपा की ज्योति खंडेलवाल वार्ड 110 से मैदान में हैं, जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस की सुनीता मेठी से है। इस वार्ड में 64.49% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

वार्ड 135

वार्ड 135 शहर की चर्चित सीटों में से एक है। यहां भाजपा के विमल कुमार अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के रवि कुमार शर्मा से है। इस सीट पर 71.13% मतदान हुआ है।

इन वार्डों में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान

वार्ड संख्याविधानसभाकुल मतदातापड़े वोटमतदान प्रतिशत
वार्ड 150आमेर8,7997,36583.70%
वार्ड 148आमेर19,23415,76281.95%
वार्ड 149आमेर19,85815,88179.97%
वार्ड 126आदर्श नगर14,57211,59979.60%
वार्ड 117आदर्श नगर19,80115,74379.51%
वार्ड 1विद्याधर नगर13,77610,81179.48%
वार्ड 146हवामहल14,80911,59878.32%
वार्ड 61बगरू13,68610,61777.58%
वार्ड 51सांगानेर17,18112,89175.03%
वार्ड 128आदर्श नगर15,97711,68873.16%

इन वार्डों में 50 फीसदी भी नहीं पड़े वोट

वार्ड संख्याविधानसभाकुल मतदातापड़े वोटमतदान प्रतिशत
वार्ड 100सिविल लाइंस16,6076,71440.43%
वार्ड 66बगरू19,1639,06047.28%
वार्ड 42सांगानेर13,3256,36947.80%
वार्ड 90सिविल लाइंस23,78911,51148.40%
वार्ड 41सांगानेर17,6398,63248.94%
वार्ड 75मालवीय नगर11,8216,00650.81%
वार्ड 123आदर्श नगर11,5015,92151.49%