
jaipur nagar nigam
जयपुर नगर निगम के वार्ड पुनर्गठन का मामला
पूरे नहीं हो पाए आबादी के मापदंड
आधे से ज्यादा वार्डो की आबादी नहीं है 20 हजार
.............................
जयपुर नगर निगम jaipur nagar nigam के वार्ड पुनर्गठन ward Pariseeman के बाद जो तस्वीर सामने आई है उनमें आधे से ज्यादा वार्डो की आबादी 20 हजार भी नहीं है। इनमें सात वार्ड nigam ward तो ऐसे है जिनकी जनसंख्या 17 हजार भी नहीं है। जबकि पुनर्गठन के लिए अपनाए गए मापदंड के अनुसार नए बनने वाले वार्डो की आबादी कम से कम 20 हजार आंकी गई थी।
नगर निगम के वार्ड पुनर्गठन और पुन: सीमांकन के बाद 150 वार्डो में 76 वार्डो की आबादी 20 हजार या उससे अधिक है। सबसे कम आबादी वार्ड 49 की है जिसमें आबादी 14 हजार 485 ही है। दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर 145 है जिसकी आबादी 15 हजार 223 है। नगर निगम अधिकारियों ने वर्ष 2011 की आबादी को आधार मानकर वार्डो का पुनर्गठन और पुन: सीमांकन किया। हर वार्ड में औसतन 20 हजार 355 आबादी को लेकर पुनर्गठन किया लेकिन यह मापदंड पूरे नहीं हो पाए। आबादी का यह गणित पूरा नहीं होने के कारण ही अलग अलग जनसंख्या सामने आई है। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का वार्ड नंबर 56 सबसे बडा होगा। इस वार्ड की आबादी 28 हजार 761 है।
यूं समझें वार्ड की आबादी
..............
विधानसभा सीट — कुल वार्ड — 20 हजार से कम आबादी — 20 हजार से अधिक आबादी
.........................
विद्याधर नगर — 23 — 12 — 11
झोटवाड़ा — 12 — 5 — 7
सिविललाइंस —— 16 — 6 — 10
सांगानेर — 22 — 12 — 10
बगरू — 12 — 8 — 4
मालवीय नगर— 15— 8 — 7
आदर्शनगर — 16— 6 — 10
किशनपोल — 14— 6 — 8
हवामहल ——— 18— — 11 7
आमेर —————— 2 — 0 — 2
.........................................
नगर निगम के वर्तमान वार्ड 91 है और इनकी आबादी 30 हजार से 50 हजार है। सबसे अधिक आबादी वार्ड नंबर 91 की है। यहां 50 हजार जनसंख्या है। इसी तरह यदि विधानसभा वार सीट की बात करें तो बगरू विधानसभा में तो 12 वार्डो मे 8 वार्ड ऐसे है जिनकी आबादी 20 हजार भी नहीं है। इसके अलावा निगम के पांच वार्ड ऐसे है जिनकी आबादी सबसे कम है। इनमें वार्ड 49, 80,82,136 और वार्ड नंबर 145 शामिल है। नगर निगम ने वार्ड का पुनर्गठन और पुन: सीमांकन तो कर दिया है लेकिन आबादी का एक फार्मूला पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हर जनप्रतिनिधि अलग अलग जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करेगा और भावी पार्षदों को भी कई समस्याओं से जूझना पडेगा अब देखना यह है कि भावी पार्षद इनसे कैसे निपट पातें है। https://www.patrika.com/jaipur-news/jaipur-nagar-nigam-election-fight-in-these-ward-4924953/
Published on:
05 Aug 2019 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
