गुरुनानकपुरा निवासी फूड एक्सप्लोरर ऋषभ ने बताया कि शहर में कई रेस्टोरेंट ऐसे है, जिसमें 150 रुपए से लेकर 250 रुपए के बीच में अनलिमिटेड खाना मिलता है। थाली में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं, जिसमें सलाद, सूप, मुख्य व्यंजन, डेजर्ट सर्व होता है। अनलिमिटेड फूड रेस्टोरेंट में फास्ट फूड को प्राथमिकता देने वाले युवा पेय पदार्थ, पिज्जा की 3 से 4 वैरायटी, 2 से 3 प्रकार के पास्ता सहित अलग-अलग वैरायटी के सलाद और डेसर्ट में ब्राउनी व आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, जो लोग थाली को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए अनलिमिटेड राजस्थानी थाली एक बहुत अच्छा विकल्प है।