6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 1 May 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 1 May 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

2 min read
Google source verification
jaipur-news-1-may-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

''मनुष्य साधन से नहीं साधना से महान बनता है... भवन नहीं भावना से महान बनता है... और मनुष्य कभी भी उच्चारण से नहीं बल्कि उच्च आचरण से महान बनता है''

आज क्या ख़ास

- सीएम अशोक गहलोत का 2 दिवसीय कर्नाटक दौरा आज से, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

- भरतपुर में सैनी-कुशवाहा समाज आरक्षण आंदोलन जारी, आज जयपुर में जुटेंगे सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्ष, ओबीसी आयोग के समक्ष पेश करेंगे आंकड़े

- सीकर के खाटूश्यामजी में एकादशी के अवसर पर आज उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब,

- जयपुर साहित राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने चूरु, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की जताई आशंका

- हनुमानगढ़ स्थित जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर किसान आज डालेंगे महापड़ाव, भाखड़ा नहर में 1200 क्यूसेक सिंचाई पानी देने की है मांग

- कर्नाटक चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र 'विजन डॉक्यूमेंट', राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सहित अन्य नेता रहेंगे मौजूद

- दिल्ली में सीएम निवास के सौंदर्यीकरण मामले को लेकर भाजपा का मुख्यमंत्री निवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना आज से, सांसद डॉ. हर्षवर्धन सहित कई सीनियर नेता भी रहेंगे मौजूद

- महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का स्थापना दिवस आज, पहली बार देश के 30 राजभवनों में मनाया जाएगा राज्यों का स्थापना दिवस

- मजदूर दिवस आज, पंजाब में है गजेटेड हॉलिडे-नहीं हो रहा सरकारी कामकाज, ऑफिस, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थान बंद

- आईपीएल क्रिकेट में आज लखनऊ और बेंगलुरु टीम के बीच आमना-सामना, शाम साढ़े 7 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेला जाएगा मैच

काम की खबरें

- राजस्थान के पहले इंजीनियरिंग कॉलेज में चार ब्रांच की 210 सीटों पर होंगे प्रवेश, जयपुर स्थित खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज में इसी सत्र से शुरु होगा शिक्षण कार्य

- पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 100 वें एपिसोड में किया देशवासियों को संबोधित, बोले 'अच्छाइयों के विशेष पर्व से जुड़ा हर विषय बन गया जन आंदोलन'

- अब ट्विटर पर खबरें और लेख पढ़ने के लिए भी लगेगा शुल्क, कंटेंट का मॉनिटाइज़ेशन करने की जाने की तैयारी

- NCERT की कक्षा 10वीं की किताब से डार्विन के विकासवाद सिद्धांत को हटाने का मामला, शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने कहा इस बारे में किया जा रहा है भ्रामक प्रचार

- सूडान के ग्रह युद्ध में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी का 'ऑपरेशन कावेरी' जारी, रविवार को सकुशल लौटे 229 भारतीय

- दुबई दिल्ली उड़ान के दौरान कॉकपिट में महिला मित्र को ले जाने के मामले में डीजीसीए ने एयर इंडिया सीईओ कैंपबेल विल्सन को जारी किया कारण बताओ नोटिस

- कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों को दी सुरक्षा

- भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक- रचा इतिहास, भारत को पहली बार डबल्स में मिला गोल्ड

- 45 दिन बाद कल से शुरु होंगे मांगलिक कार्य, इस महीने राजधानी जयपुर में 15 हज़ार से अधिक शादियां

- जयपुर शहर की मानसागर (जलमहल) और अजमेर की आनासागर झील के जरिए लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली, दोनों जगह जल लगेंगे सोलर प्लांट, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने चिन्हित किया पायलट प्रोजेक्ट

- जोधपुर की साढ़े 9 वर्ष उम्र की मनीक्षा दुबे ने बनाया सेफ्टी बैंड- बजाएगा खतरों से, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम