
अब प्रशासन ने थमाए रिकवरी के नोटिस
सुविचार
जिंदगी में पीछे देखेंगे तो “अनुभव” मिलेगा, जिंदगी में आगे देखेंगे तो "आशा” मिलेगी, अगल-बगल देखेंगे तो "सत्य” मिलेगा, और अपने भीतर देखेंगे तो "आत्मविश्वास” मिलेगा
आज क्या खास
- गरमाया वीरांगनाओं और सांसद किरोड़ी पर पुलिस कार्रवाई का मामला, गहलोत सरकार के विरोध में भाजपा का जयपुर में होगा बड़ा प्रदर्शन, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति ने कहा शहीद के परिजन को नौकरी देने का अधिकार केंद्र सरकार को
- राज्य सूचना आयोग मुख्यालय पर विशेष अदालत का आयोजन, भरतपुर संभाग के 3 जिलों धौलपुर, सवाईमाधोपुर और भरतपुर की लम्बित द्वितीय अपीलों और परिवादों का किया जाएगा निस्तारण
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे 'पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान' पर पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित
- AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आएंगे बालोतरा, नगर परिषद टाउन हॉल में स्वागत कार्यक्रम आज
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मनामा, बहरीन में होने वाली अंतर-संसदीय संघ (IPU) की 146वीं सभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
- नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (एनएसएसी) की बैठक, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय हैदराबाद दौरे पर, हाकिमपेट में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कार्यक्रम में लेंगे भाग
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समक्ष होंगी पेश
- हैदराबाद में 14 दिवसीय राष्ट्रीय हथकरघा एक्सपो होगा शुरू, कारीगरों और बुनकरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने के लिए मंच के रूप में काम करना है उद्देश्य
- भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) दिसंबर 2022 में चुनाव के बाद चेन्नई में अपनी पहली वार्षिक आम बैठक बुलाएगा
- एफआईएच हॉकी प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में शाम 7 बजे होगा मुकाबला
खबरें आपके काम की
- देश में अब डीजल से महंगी हो गई सीएनजी, सस्ती सीएनजी के चक्कर में महंगे वाहन खरीदने वाले ठगा सा कर रहे महसूस, गुजरात सरकार की कंपनी है सीएनजी की मुख्य उत्पादक
- जयपुर के एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों का कारनामा, रोबोटिक सर्जरी से निकाली दो मरीजों की खराब किडनी, सरकारी मेडिकल कॉलेज में ऐसी पहली सर्जरी
- हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च तक बढ़ाई गई, राजस्थान राज्य हज कमेटी के चेयममैन अमीन कागजी ने दी जानकारी
- राजस्थान के नगर निकायों में हाउस टैक्स की बकाया राशि एकमुश्त जमा कराने पर 50 फीसदी की छूट
- राज्य सरकार ने पुनर्नियोजित सेवानिवृत्त कार्मिकों के मानदेय में बढ़ोतरी और पालनहार योजना में मिलने वाली राशि बढ़ाने के प्रस्तावों को दी मंजूरी
- राजस्थान के दस पुलिस कर्मियों का साइबर वॉरियर पुरस्कार- 2022 के लिए चयन, सरदार पटेल पुलिस विवि और आपराधिक न्याय जोधपुर ने किया चयन
- जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के पांच जिलों जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, जालोर और झुंझुनूं में 30 फीसदी से कम कनेक्शन
- कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश को भेजा मानहानि का नोटिस
- संसद को बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार 13 मार्च से, अडानी, राहुल और ईडी पर हंगामा तय
- खालिस्तान के समर्थन में सामग्री (कंटेंट) प्रसारण करने वाले 6 यूट्यूब चैन भारत में बैन
- बिहार के सीवान जिले में गोमांस ले जाने के शक में बुजुर्ग की भीड़ ने की पीट-पीट कर ह्त्या
- आलू के समर्थन मूल्य तय करने की मांग को लेकर बिहार के बेगूंसराय जिले में किसानों ने सैंकड़ों बोरे आलू फेंके हाईवे पर
- बिलासपुर हाईकोर्ट का फैसला, 100 फीसदी आरक्षण असंवैधानिक, सहायक प्राध्यापक और डेमोंस्ट्रेटर नर्सिंग के पदों पर महिलाओं को दिया गया था 100 फीसदी आरक्षण, भर्ती निरस्त
- तमिलनाडु के नल्लूर गांव के एक घर में फ्रीज में विस्फोट से दो लोगों की मौत
- मुस्लिन देश सूडान में मिले 2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष, नील नदी के तीसरे और चौथे प्रपात के बीच ओल्ड डोंगोला में नई खोज
- अमरीका में राष्ट्रपति जो बाइडन का अमीरों पर 25 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव
- शी जिनिपंग लगातार तीसरी बार चुने गए चीन के राष्ट्रपति, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- अब सपने में जो आपको दिखाई देगा एआई उसे रीक्रिएट करेगा और उसकी व्याख्या भी कर सकेगा
- 15 मार्च से शुरू होगा मलमास, नहीं होंगी शादियां,
31 मार्च से 29 अप्रेल तक रहेगा गुरु अस्त
- सेना में चयन से वंचित रहने वाले अग्निवीरों को सीमा सुरक्षा बल में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, ऊपरी आयुसीमा में बी छूट का ऐलान
- राजस्थान लोक सेवा आयोग 40 से ज्यादा विषयों के कॉलेज लेक्चरर पदों पर करेगा भर्ती, सरकार ने भेजी अभ्यर्थना
- जेईई मेन अप्रेल सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल 12 मार्च रात 11 बजे तक
-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी प्रशिशु के 17 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 मार्च
- आईआईटी दिल्ली में सहायक शिक्षक समेत 18 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 16 मार्च
- ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में विभिन्न 73 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 मार्च
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लॉ क्लर्क के 32 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 मार्च
- आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल जज के 30 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 अप्रेल
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में चिकित्सा अधिकारी के 297 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 16 मार्च
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक के 598 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 4 अप्रेल
- पुण छावनी बोर्ड में सफाई कर्मी क्लर्क आदि के 68 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 4 अप्रेल
- एसबीआई में बिजनेस कॉरस्पोंडेंट फैसिलिटेटर के 868 पदों के लिए 31 मार्च तक आमंत्रित किए ऑनलाइन आवेदन
- एसएससी ने विभिन्न रीजन के लिए सलेक्शन पोस्ट 11 के 5396 पदों के लिए 27 मार्च तक आमंत्रित किए ऑनलाइन आवेदन
Published on:
11 Mar 2023 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
