6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 11 May 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 11 May 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

3 min read
Google source verification
jaipur-news-11-may-jaipur-news-patrika-bulletin-today

सुविचार

''विचार से कार्य की उत्पत्ति होती है, कर्म से आदत की उत्पत्ति होती है, और चरित्र से हमारे भाग्य की उत्पत्ति होती है''

आज क्या ख़ास

- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आज, राजस्थान के पोकरण में परमाणु परीक्षण करके देश ने 25 साल पहले रचा था इतिहास

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में करेंगे कार्यक्रम का शुभारम्भ, तकनीकी प्रगति से संबंधित 5800 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन

- कांग्रेस नेता सचिन पायलट की जनसंघर्ष पदयात्रा आज से, पेपर लीक और भ्रष्टाचार मुद्दों पर अजमेर से जयपुर तक रहेगी 5 दिवसीय पदयात्रा

- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नागौर दौरा आज, कई जगहें पर रहेगा स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम, खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी के करेंगी दर्शन

- राजस्थान यूथ कांग्रेस को आज मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, 7 लाख 60 हजार वोटों की हुई गिनती पूरी, अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर टिकी निगाहें

- महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

- दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं को नियंत्रित करने की शक्ति से जुड़ा है मामला

- बिहार सीएम नीतीश कुमार का महाराष्ट्र दौरा, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुंबई में करेंगे मुलाकात

- उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए आज हो रहा मतदान, 13 मई को होगी मतगणना

- आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता का सामना राजस्थान से, शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा मैच

काम की खबरें

- 13 मई 2008 के सिलसिलेवार बम धमाकों से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की विशेष अनुमति याचिका, अभियुक्तों की फांसी की सजा रद्द करने और दोषमुक्त करने के राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

- आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण में ईडी ने आरपीएससी पर किया मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज, आरपीएससी चेयरमैन को किया तलब

- राजस्थान की पांचवीं और आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा का परिणाम इसी महीने जारी होने की संभावना

- राजस्थान को जल्द मिलेंगे 336 पटवारी, राजस्व मंडल ने शुरू की नियुक्ति प्रक्रिया, सशर्त रहेगी नियुक्ति

- कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर चुनाव में 72.68% लोगों ने किया मतदान, पांच एग्ज़िट पोल में कांग्रेस तो दो में भाजपा को बहुमत का अनुमान

- अडानी-हिंडनबर्ग मामले में गठित एक्सपर्ट पैनल ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, कल 12 मई को होगी सुनवाई

- फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्माता ने फिल्म के पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, कल 12 मई को होगी सुनवाई

- एक्टर सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मेडिकल छात्र के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया

- अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, पत्रकार से यौन शोषण व मानहानि मामले में मैनहेटन कोर्ट ने दोषी दिया करार, 50 लाख डॉलर का लगाया जुर्माना

- 22 जून को अमरीका दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत में व्हाइट हाउस में रखा गया राजकीय रात्रिभोज, राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन करेंगे मेजबानी, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

- अल कादिर ट्रस्ट घोटाले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान 8 दिन के लिए नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की रिमांड पर भेजे गए, इधर उनकी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के समर्थकों की सुरक्षा बलों से हिंसक झड़पें जारी हैं

- दुबई में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी 'आर्टिफिशियल रीफ', परस्पर जुड़े द्वीपों की रहेगी श्रृंखला

- आईपीएल में चेन्नई की दिल्ली कैपिटल्स पर 27 रन की जीत, प्लेऑफ से एक कदम दूर धोनी की टीम

- समलैंगिक विवाह को वैध बनाने का राजस्थान, असम और आंध्र प्रदेश ने किया विरोध, तो अन्य चार राज्यों ने केंद्र के पत्र पर जवाब के लिए मांगा समय

- तूफ़ान 'मोचा' के रविवार तक बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों में टकराने की संभावना, चक्रवात का नहीं रहेगा भारत पर असर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग