
सुविचार
विचार और जल हमेशा स्वच्छ होना चाहिए दूषित जल स्वास्थ्य बिगाड़ देता है और दूषित विचार जीवन बिगाड़ देता है
आज क्या खास
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) के 9760 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आज से 27 दिसंबर तक, 12 लाख अभ्यर्थी शामल होंगे
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 16 दिन की यात्रा पूरी कर आज हरियाणा पहुंची, 24 को दिल्ली में करेगी प्रवेश
- राज्यपाल कलराज मिश्र का तीन दिवसीय उदयपुर दौरा, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह और शिल्पग्राम उत्सव में होंगे शामिल
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया देश में COVID-19 की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ आज नई दिल्ली में करेंगे बैठक
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आज धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस की धन्यवाद रैली को करेंगे संबोधित
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज गुजरात के नवनिर्वाचित विधायकों की लेंगे बैठक, चुना जाएगा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता, साथ में होगी चुनावी हार की समीक्षा, कांग्रेस ने जीतीं हैं 17 सीटें
- जबरन धर्मांतरण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद का आज से 31 दिसंबर तक देशभर में अभियान, कहीं हवन यज्ञ और कथा प्रवचन तो कहीं होंगी शोभा यात्राएं और गोष्ठियां
- अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और धृति योग के संयोग के साथ इस साल का अंतिम प्रदोष व्रत आज, आज ही रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि व्रत, संध्या काल में की जाती है भगवान शिव की पूजा
- बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग आज, आगामी टूर्नामेंट्स के मद्देनज़र लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की चौथी मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर होगी जारी
- रूस और चीन आज से 27 दिसंबर तक पूर्वी चीन सागर में करेंगे संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 'नेवल इंटरेक्शन-2022'
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरना के 11 नए संक्रमित मिले, इनमें से 10 मिले जयपुर जिले में, एक केस जोधपुर में मिला, राज्य में एक्टिव केस अब 53
- जोधपुर के शरेगढ़ इलाके के भुंगरा गांव में हुई गैस दुखांतिका के आश्रितों को सीएम सहायता कोष से मिलेगें 2 की बजाय 5-5 लाख रुपए, अब कुल सहायता राशि होगी 17 लाख की बजाय 20-20 लाख रुपए
- एक जनवरी 2023 से लागू होंगे नए नियम, लॉकर में ग्राहक को नुकसान होने पर बैंक ही होंगे जिम्मेदार, एग्रीमेंट रिन्यू होगा
- राज्य में 1055 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, ऊर्जा विभाग और जर्मन बैंक में एमओयू
- जयपुर के आयुवान सिंह नगर में पार्क की भूमि पर पट्टे काटने के मामले में ठेके पर काम कर रहे अर्बन प्लानर समेत दो निलंबित, जेडीए उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस
- राजधानी जयपुर के आबादी इलाकों में बार-बार पैंथर घुस आने की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने 24 घंटे अलर्ट रहने वाली टीम गठित की
- जयपुर में चूड़ी कारखाने में बच्चों से मजदूरी कराने के दोषी मिथिलेश कुमार को अपर सत्र न्यायालय क्रम 6 ने सुनाई 14 साल जेल की सजा, दो लाख 16 हजार रुपए लगाया जुर्माना
- जयपुर में वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के औचक निरीक्षण में 82 फीसदी अफसर समय पर ड्यूटी पर नहीं मिले, 73 फीसदी स्टाफ भी नदारद
- घना कोहरा, दिल्ली से छह उड़ाने डाइवर्ट होकर जयपुर आई, जयपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स लेट, यात्री परेशान
- रेलवे ने बढ़ते यात्री भार के मद्देनजर डेढ़ गुणा किराये वाली पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई
- दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव में विवेक शर्मा अध्यक्ष और गजराज सिंह महासचिव निर्वाचित
- जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाने पर पदस्थापित निरीक्षक गौतम टोडासरा की 14 साल की बेटी निक्षा पहंची केबीसी की हॉट सीट पर
- सीकर की खाटूश्यमाजी नगर पालिका के जेईएन व दो दलाल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
-धौलपुर के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद विक्रम सिसोदिया व पूर्व पार्षद बॉबी जादौन समेत तीन के खिलाफ मध्यप्रदेश की एक महिला ने दर्ज कराया गैंगरेप का मामला
- लगातार हंगामे के चलते संसद का शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर के निर्धारित समय से पहले खतम् होने के आसार
- दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करे दौरान कहा कि किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं मांगा जा सकता वोटर आइडी
- संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांसदों ने खाये ज्वार-बाजरे के व्यंजन, मिलेट लंच में पक्ष-विपक्ष के नेता शामिल
- उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर लगी रोक
- थराद विधानसभा सीट से जीते भाजपा विधायक शंकर चौधरी चुने गए गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष
Published on:
21 Dec 2022 08:45 am
