11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 21 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 21 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

3 min read
Google source verification
jaipur-news-21-february-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

आईने में केवल हमारा चित्र दिखाई देता है, चरित्र नहीं... इसलिए ईमानदारी चित्र और चरित्र दोनों में बनाए रखनी चाहिए

आज क्या खास

- सीएम अशोक गहलोत का आज किशनगढ़-रेनवाल दौरा, रघुनंदनपुरा में स्व. जगदीश ककरालिया मूर्ति अनावरण समारोह में करेंगे शिरकत
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज जाएंगे पचपदरा, निर्माणाधीन रिफाइनरी के कार्यों का लेंगे जायज़ा, अधिकारियों के साथ बैठक कर करेंगे समीक्षा
- जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस मुख्यालय में 5 राज्यों के ADG की संयुक्त बैठक आज, संगठित अपराधों को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय योजना पर होगी चर्चा
- तीन दिवसीय विश्व सुरक्षा कांग्रेस आज से जयपुर में हो रहा शुरू, विभिन्न देशों के सुरक्षा संबंधी संगठनों के 40 प्रतिनिधि, जीआरपी के 20 और भारतीय रेल के 35 प्रतिनिधि हो रहे शामिल
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अरुणाचल प्रदेश दौरा, राजधानी ईटानगर स्थित विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगी संबोधित
- भारत का यूपीआई आज सिंगापुर के पे-नाऊ से जुड़ेगा, पीएम नरेंद्र मोदी और सिंगापुर पीएम ली सीन लूंग सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे नई क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी सेवा लॉन्च
- गुयाना उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव का भारत दौरा, नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात
- मणिपुर राज्य विधानसभा का बजट सत्र इंफाल में आज से फिर होगा शुरू
- शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग द्वारा 'धनुष-तीर' चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित करने के आदेश को उद्धव ठाकरे गुट ने दी है चुनौती
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेघालय दौरे पर शिलॉन्ग में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक में करेंगे एक जनसभा
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (चरण 1) के लिए यूजीसी नेट 2023 परीक्षा आज
- आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से, केपटाउन में शाम साढ़े 6 बजे से शुरू होगा मैच
- अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आज, 10 करोड़ राजस्थानियों की मातृभाषा है राजस्थानी, देश-दुनिया में बसे राजस्थानी मनाएंगे मातृभाषा दिवस
- अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन अचानक पहुंचे यूक्रेन, नाराज रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज देंगे जवाब
- सीकर के खाटूश्यामजी का श्रृंगार आज, धाम के पट शाम को खुलेंगे, फाल्गुनी लक्खी मेला कल से, 40 लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने का अनुमान

खबरें आपके काम की

- विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में फोन टेपिंग को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की ओर से दर्ज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से दिल्ली पुलिस को नहीं मिली राहत
- सेना के मेडल विजेता शूरवीरों को राजस्थान में अब फ्री मिलेंगे भूखंड, अब तक 50 फीसदी कीमत पर दिए जाते थे भूखंड
- श्रीगंगानगर में पाकिस्तान से लगी सरहद पर बीएसएफ को मिला पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन का जखीरा
- राजस्थान भाजपा के नेता गुलाब चंद कटारिया कल गुवाहाटी में लेंगे असम के राज्यपाल पद की शपथ
- जयपुर शहर को बीसलपुर से जलापूर्ति सिस्टम के रखरखाव के लिए 25 फरवरी से 48 घंटे का मेगा शटडाउन, लेकिन जलापूर्ति बहाल होने में लगेंगे कुल 72 घंटे
- जयपुर-उदयपुर और जयपुर- बीकानेर ट्रेन का अब जयपुर के कनकपुरा और आसलपुर जोबनेर स्टेशनों पर होगा ठहराव
- राजस्थान तकनीकी विवि कोटा में पास कराने के लिए छात्रा की अस्मत मांगने के मामले में पुलिस ने पेश की चार हजार पेज की चार्जशीट
- डेढ़ सौ रुपए की रिश्वत लेने का आरोपित सीकर परिवहन कार्यालय का क्ल्रर्क 38 साल बाद बरी, अभियोजन नहीं साबित कर पाया रिश्वत की मांग और स्वीकृति
- सुप्रीम कोर्ट ने सभी धर्मों की लड़कियों के लिए शादी एक समान उम्र करने की मांग वाली जनहित याचिका दायर करने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय को लगाई लताड़ कहा, कोर्ट के मजाक मता बनाइये, यह राजनीति की जगह नहीं
- तुर्की और सीरिया में 6.4 तीव्रता का फिर आया भूकंप, लेबनान-इजरायल तक महसूस हुए झटके
- कर्नाटक में येदिययुरप्पा के दो निकटस्थ लिंगायत नेता एडची थमईया और केएस किरण भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल
- छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग नक्सली हमलों में सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद
- ट्विटर के बाद अब मेटा ने भी वेरिफाइड अकाउंट्स को ब्लू टिक देने का चार्ज वसूल करेगी, हर माह 992 रुपए लगेंगे
- आईसीसी विश्व कप महिला टी- 20 में भारत ने आरलैंड को हरा कर किया सेमीफाइनल में प्रवेश, स्मृति मंधाना ने खेली 87 रन की शानदार पारी

- शिक्षा विभाग ने राज्य में आठवीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, 21 मार्च से 11 अप्रेल तक चलेंगी परीक्षाएं
- जेईई मेन- 2023 अफ्रेल सेशन में अब ड्रॉप क्वेश्चन पर हर अभ्यर्थी को नहीं मिलेंगे बोनस अंक
- सेना की अग्निवीर परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव, अब ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को ही बुलाया जाएगा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचना विज्ञान सहायक के 2730 पदों के लिए निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी
- मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जमिनेशन बोर्ड ने स्टाफ नर्स समेत 4792 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च
- एनआईटी जालंधर ने नॉन फैकल्टी के 105 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च तक
- जवाहर लाल नेहरू विवि ने स्टेनोग्रफर समेत 388 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च तक
- ईपीएफओ ने हायर पेंशन के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया, विकल्प चुनने के लिए सिर्फ 11 दिन का समय

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग