
आज का सुविचार
उस मनुष्य की ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता जिसके पास सब्र की ताकत है.
आज क्या खास
- राजस्थान सीएम और कांग्रेस के गुजरात के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत आज से 31 अक्टूबर तक चार दिन के गुजरात चुनावी दौरे पर, 6 जगह करेंगे जनसभाएं, बनासकांठा में 'भारत जोड़ो पदयात्रा' में भी होंगे शामिल
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के 4588 व होमगार्ड के 141 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से 6 नवंबर तक 8 स्थानों पर होगी
- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आज जोधपुर जाएंगे, वे वहां रीजनल कॉन्फ्रेंस ऑन कंटेम्पररी ज्यूडिशियल डवलपमेंट एंड स्ट्रेंथनिंग जस्टिस थ्रू लॉ पर पश्चिम क्षेत्र के पहले सम्मेलन में भाग लेंगे
- हरियाणा के सूरजकुंड में विभिन्न राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर, पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुबह साढ़े 10 बजे
- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के चमोली में तीन नवनिर्मित पुलों का दिल्ली से करेंगे वर्चुअली लोकार्पण
- पीटीईटी 2022 यानी दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क भरने का आज आखिरी दिन, आवंटित कॉलेज में 31 अक्टूबर तक की जा सकती है रिर्पोटिंग
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति की मुंबई में विशेष बैठक
- दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से करेंगे मुलाक़ात, आप सरकार के 'दिल्ली की योगशाला' कार्यक्रम बंद करने के कथित प्रयासों का उठाएंगे मुद्दा
- केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित स्टार्टअप मिशन पार्क सेंटर, टेक्नो पार्क में 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' विषय पर शिखर सम्मेलन
- दिल्ली सरकार का 'लाल बत्ती पर गाड़ी बंद' अभियान आज से, वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कवायद
- पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान आज लाहौर से शुरू करेंगे मार्च, सरकार को नेशनल असेंबली भंग करने और जल्द चुनाव कराने की है मांग
- ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) के शीर्ष परिषद के विभिन्न पदों पर चुनाव के तहत मतदान आज
- लोक आस्था का पर्व डाला छठ आज से, खरना व्रत कल, 36 घंटे तक महिलाएं रखेंगी निर्जला उपवास, जयपुर के गलता तार्थ पर होगा मुख्य आयोजन, होगी विशेष आराधना
- टी20 विश्व कप में आज अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला मैच, तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा मुकाबला, कल भारत ने नीदरलैंड को और जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया
- एफआइएच हॉकी प्रो लीग में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर में शाम 7 बजे मुकाबला
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 22 नए संक्रमित मिले, जयपुर में सबसे ज्यादा 12 केस मिले, राज्य में एक्टिव केस अब 312
- राजस्थान में अल्प आय वर्ग के लोगों का मिलेंगे रियायती दर पर पट्टे, कृषि भूमि पर बसे लोगों को मिलेगी राहत
- भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की विशेष अदालत क्रमांक-4 ने 11 साल पुराने एकल पट्टा प्रकरण को खत्म करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि प्रार्थी की इच्छा से मामला खत्म नहीं किया जा सकता
- राज्य सरकार ने उद्योगों को अपशिष्ट उपचार संयंत्र (ईटीपी) लगाने के लिए 13 करोड़ 88 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की
- राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा के पति पूर्व आइएएस बीएन शर्मा को राजस्थान विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और चयन समिति के 4 सदस्यों से चार सप्ताह में मांगा जवाब
- गूगल वर्क स्पेस स्टोरेज 15 गीगाबाइट्स (जीबी) से बढ़ा कर 1 टेराबाइट्स (टीबी) करेगा, यूजर्स की बड़ी सम्साय का होगा समाधान
- देश में 2024 तक सभी राज्यों में खुल जाएंगी एनआइए की शाखाएं, सूरजकुंड चिंत्न शिविर में केंद्रीय गृहमंत्री ने पेश किया आंतरिक सुरक्षा का नया खाका
- विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन पर रूस के तेज होते हमलों के बीच 8 नवंबर को रूस जाएंगे, वहां के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से वार्ता करेंगे
- सपा नेता आजम खान को कोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने का दोषी पाया, तीन साल की सजा सुनाई, हाथोंहाथ जमानत मिली
- कोरोना के भय से मुक्त माहौल में चार नवंबर से शुरू होगा शादियों का दौर, राजस्तान के साढ़े छह लाख घरों में गूंजेगी शहनाई, 20 हजार करोड़रुपए के कारोबार की उम्मीद
- पत्रिका इन एजुकेशन की ओर से आयोजित "पाई स्कूल ओलंपिक्स" के लिए पंजीकरण के 4 दिन शेष, 20 से अधिक खेल स्पार्धाएं होंगी
- बीमार करने वाले मौसम का दौर, दिन में तेज धूप, रात में बढ़ा सर्दी का असर, हनुमानगढ़ में रात का तापमान 10.1 डिग्री
- वनपाल और वन रक्षक भर्ती पीरक्षा के अभ्यर्थी घर से परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए एडमिट कार्ड दिखा कर रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, वनपाल परीक्षा 6 नवंबर और वन रक्षक परीक्षा 12-13 नवंबर को होगी
- शिक्षा विभाग गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन से वंचित रही एक लाख छात्राओं को एक और मौका देगा, तिथि बढ़ाने की तैयारी
- सरकारी स्कूलों में प्रस्तावित फिट इंडिया क्विज में भाग लेने के लिए आवेदन 15 नवंबर तक
- शिवाजी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के 101 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर तक
Published on:
28 Oct 2022 09:01 am

