
सुविचार
"कोशिशें हमेशा परिणाम मिलने तक करते रहना चाहिए, क्योंकि दुनिया परिणाम की सराहना करती है, कोशिशों की नहीं"
आज क्या खास
- भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस आज, पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 9:45 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय असम राज्य दौरा आज से, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की का वार्षिक दीक्षांत समारोह आज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों को देंगे डिग्रियां
- भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'SLINEX-23' का 10वां संस्करण कोलंबो में होगा शुरू
- भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति बैठकों के परिणाम आज मुंबई में करेगी घोषित
- आरबीआई की चालू वित्त वर्ष की पहली बॉन्ड नीलामी आज, नए पांच-वर्षीय सरकारी बॉन्ड होंगे जारी, लगभग 8 हज़ार करोड़ रुपए जुटाने का है लक्ष्य
- आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक आज नई दिल्ली में होगी
- आंध्र प्रदेश में लोगों के घरों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की 'परिवार चिकित्सा योजना' की होगी शुरुआत
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की JEE Mains सत्र-2 की परीक्षा आज से
- तमिलनाडु में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से हो रही शुरू
- अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस आज, देश भर में खेल प्रतियोगिताओं के हो रहे आयोजन
- हनुमान जयंती आज, मंदिरों में होंगे विशेष पूजा- अनुष्ठान, नाथद्वारा में 108 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास होगा
- अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस आज
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में 13 जिलों में मिले 61 नए कोरोना संक्रमित, एक संक्रमित की मौत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी हुआ कोरोना
- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों को वर्चुअली पेश होने की अनुमति दी
- नागरिकों को स्वास्थ्य का कानूनी अधिकार देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना
- राजस्थान में चिरंजीवी दुर्घटना बीमा यजना के तहत अब बीमित परिवार के एक से अधिक सदस्यों की हादसे में मौत पर दस लाख रुपया मुआवजा मिलेगा
- राजस्थान में सर्विस मॉडल पर बसें लेने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी, जयपुर को 300, जोधपुर, अजमेर व कोटा को मिलेगी 200-200 बसें
- राजस्थान में अब आप खुद डाउनलोड कर सकेंगे लाइसेंस और आरसी, बंद होंगे स्मार्ट कार्ड. परिवहन विभाग ने शुरू की तैयारी
- राजस्थान के 165 पुलिस थानों में लगेंगे पैरा-लीगल वॉलंटियर, 15 हजार रुपए प्रति माह होगा मानदेय, सीएम गहलोत ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
- राजस्थान की तीन हस्तियां पद्म सम्मान से अलंकृत, जयपुर के गजल गायक बंधु अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन औग डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद लोढ़ा को पद्मश्री
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 अप्रेल को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर जेट सुखाई- 30 में उड़ान भरेंगी
- थल सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में भी महिलाएं काम करेंगी अब, सेना के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी, संख्या का खुलासा बाद में किया जाएगा
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक सूची साझा कर दावा किया है कि देश में खाद्य तेलों और प्याज के दामों में कमी आई है
- राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राहुल गांधी से माफी की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मांग को तथ्यों पर आधारित मानते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से उठाए गए व्यवस्था के सवाल को किया खारिज
- गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस मैक्सिको से भारत लाई
- कोझिकोड़ में चलती ट्रेन में आग लगाने वाला संदिग्ध महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गिरफ्तार, नाम शाहरुख सैफी, आरोपी दिल्ली के शाहीनबाग का निवासी
- एनसीईआरटी की 11वीं की पाठ्य पुस्तक से भी हटा गुजरात दंगों से जुड़ा पाठ, कई साल पहले 12वीं की पुस्तक से भी हटाया गया था गुजरात दंगों का पाठ
- धर्मस्थलों के आजादी के समय के स्वरूप को बदलने पर रोक लगाने वाले वरशिप एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, केंद्र ने नहीं किया जवाब पेश, अब जुलाई में होगी सुनवाई
- पेपर लीक मामले को लेकर तेलंगाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय गिरफ्तार, बाजपा विरोध में सड़कों पर,केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने सीधे तेलंगाना के पुलिस प्रमुख को फोन कर गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की
- उत्तराखंड सरकरा ने 22 अप्रेल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में शामिल होने वालों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट लाने की अनिवार्यता लागू की
- सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को दाऊदी बोहरा समुदाय का नेता नियुक्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- जम्मू-कश्मीर में 185 बाहरी लोगों ने खरीदी जमीनें, बावों में छह गुना तक बढ़ोतरी
- सीमा शुल्क विभाग ने कोच्चि हवाई अड्डे से दो करोड़ दस लाख रुपए का तस्करी का सोना पकड़ा
- बच्चों के निजी डेटा के गैरकानूनी इस्तेमाल पर ब्रिटेन में टिकटॉक पर लगा 130 करोड़ रुपए का जुर्माना, 13 साल से कम उम्र के 14 लाख बच्चों को खोलने दिया अकाउंट
- जयपुर से एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच 19 को ऑनलाइन बंद, अब स्टेडियम के बॉक्स आफिस से ऑफलाइन मिलेंगे टिकट
- आईपीएल में अपने दूसरे मैच में गुवाहाटी में राजस्थान पंजाब के हाथों पांच रन से पराजित
- एसएससी ने विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के लिए 75 हजार पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन 3 मई तक
- राजस्थान में 639 आयुर्वेद चिकित्सकों की भर्ती का प्रस्ताव आयुर्वेद निदेशालय ने सरकार को भेजा
- सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 9212 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रेल
- आरईसी में प्रबंधक अधिकारी के 125 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रेल
- संघ लोक सेवा आयोग की माइनिंग इंजीनियर समेत अन्य 69 पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रेल
- फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में साइंटिफक असिस्टेंट के 30 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रेल
Published on:
06 Apr 2023 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
