
सुविचार
''ज़िंदगी में जीत और हार तो हमारी सोच बनाती हैं,, जो मान लेता है वो हार जाता है.. जो ठान लेता है वो जीत जाता है''
आज क्या ख़ास?
- आज से शुरू हो रहा ज्येष्ठ मास, भीषण गर्मी के बीच जलविहार करेंगे ठाकुर जी, जयपुर के आराध्य गोविंददेव सहित विभिन्न मंदिरों में सजेंगी आकर्षक झांकियां
- बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम पर 'वीरेंद्र धाम' छात्रावास का उदघाटन व प्रतिमा अनावरण समारोह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रहेंगे मौजूद
- पीएम नरेंद्र मोदी का कर्नाटक में चुनावी दौरा, आज करेंगे दो मेगा रोड शो, इधर कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी हुबली जिले में करेंगी चुनाव प्रचार
- दिल्ली में पहलवानों का धरना आज 14वें दिन भी जारी, कुश्ती महासंघ अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की है मांग
- पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, राजनीतिक, आर्थिक, शांति, सुरक्षा और शिक्षा सहित विभिन्न अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों की होगी समीक्षा
- ब्रिटेन के महाराजा प्रिंस चार्ल्स III की कोरोनेशन सेरेमनी आज, बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक निकाली जाएगी शाही सवारी, दुनिया भर की प्रमुख शख्सियतें रहेंगी मौजूद
- आईपीएल में आज दो मैच, पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच, तो दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का होगा आमना-सामना
काम की खबरें
- मणिपुर में लागू हुआ आपातकालीन प्रावधानों का अनुच्छेद 355, व्यापक अशांति के मद्देनजर केंद्र सरकार ने स्थिति नियंत्रित के लिए उठाया कदम, विपक्षी दलों ने मणिपुर में की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
- पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा के आगे झुके शरद पवार, बने रहेंगे एनसीपी अध्यक्ष, पूर्व में दिया इस्तीफा लिया वापस
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं रहा, साथ ही आगाह भी किया कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि कोविड वायरस खत्म हो गया
- भारत आए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की जमकर की तारीफ, बोले मुलाकात में ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हमारे बीच द्विपक्षीय संबधों को लेकर कोई प्रगति नहीं हुई
- सीआईएसएफ ने दिल्ली हवाईअड्डे पर फर्जी यात्रा दस्तावेजों के साथ तीन लोगों को पकड़ा, इनमें से दो यात्री टोरंटो (कनाडा) और जा रहा था बैंकाक
- मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक पक्ष की गोलीबारी से 6 लोगों की मौत, तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर घायल
- उत्तर प्रदेश के गजरौला क्षेत्र में खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से 4 बच्चों की मौत
- 88.67 मीटर के थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने जीती दोहा में चल रही जैवलिन थ्रो की डायमंड लीग
Published on:
06 May 2023 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
