11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरबार स्कूल की खाली जमीन पर बनेगा गर्ल्स कॉलेज

----

less than 1 minute read
Google source verification
दरबार स्कूल की खाली जमीन पर बनेगा गर्ल्स कॉलेज

दरबार स्कूल की खाली जमीन पर बनेगा गर्ल्स कॉलेज


जयपुर। जयंती बाजार के पास दरबार स्कूल की खाली जमीन में गर्ल्स कॉलेज बनाया जाएगा। अगले तीन—चार माह में इसका काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में इसकी घोषणा की थी। इसके निर्माण में 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शनिवार को वार्ड—67 में विकास कार्यों के शिलान्यास के मौके पर विधायक अमीन कागजी ने यह बात कही।
महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि हैरिटेज नगर निगम सीमा क्षेत्र में समानता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भाजपा के पार्षदों के आरोप निराधार हैं। वार्ड—67 में डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू किए गए हैं। क्षेत्रीय पार्षद अयूब ने बताया कि जालूपुरा में सीसी सड़क बनेगी। इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, हमीद नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य व सीवर लाइन का शिलान्यास किया गया है। जो बजट निगम से मिला है। इससे दो जगहों पर सीसी सड़क बनेगी और एक जगह सीवर डाली जाएगी।