
आज का सुविचार
बड़ी लड़ाई हौंसलों से ही लड़ी जाती है... संसाधनों की कमी का रोना रोने वाले कभी शिखर पर नहीं पहुँचते
आज क्या खास
- प्रकृति से प्रेम और समर्पण के उत्सव का दिवस हरियाली अमावस्या आज, पौधारोपण के आयोजन होंगे, उदयपुर में फतहसागर की पाल पर भरेगा मेला
- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी मामले में आज राजस्थान भाजपा का विरोध प्रदर्शन, सभी ज़िलों में पुतला दहन कार्यक्रम
- जोधपुर जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूल आज लगातार तीसरे दिन भी रहेंगे बंद, भारी बारिश के मद्देनज़र जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
- भरतपुर में आज से ब्रज के गांवों में निकाली जाएगी बाबा विजय दास अस्थि कलश यात्रा
- पीएम नरेंद्र मोदी का आज गुजरात और तमिलनाडु दौरा, पहले गुजरात के साबरकांठा में डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, फिर चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का करेंगे उद्घाटन
- गुजरात दंगों को लेकर सोशल एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ और श्रीकुमार की ज़मानत याचिकाओं पर गुजरात हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला, फर्जी सबूत तैयार कर निर्दोष लोगों को फंसाने का है आरोप
- खनन लाइसेंस मामले में आरोपी झारखंड सीएम हेमंत सोरेन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती
- प. बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने बुलाई है कैबिनेट बैठक, विधायक पार्थ चटर्जी से ईडी पूछताछ सहित कई जनहित मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
- विदेश मंत्री एस जयशंकर आज उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की दो दिवसीय यात्रा पर, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में लेंगे भाग
-इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में आज राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे, पीवी सिंधू होंगी भारतीय ध्वजवाहक
- राजस्थान स्टेट स्क्वैश चैंपियनशिप आज से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में
- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस और विश्व हेपेटाइटिस दिवस आज
- मौसम विभाग ने आज राजस्थान के सभी 7 संभागों में बारिश की जताई संभावना, 10 से ज़्यादा जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट
खबरें आपके काम की
राजस्थान में कोरोना के 268 नए मामले मिले, जयपुर में आंकड़ा सौ के करीब, 97 केस मिले, दिल्ली से सटे अलवर में भी बढ़े मामले, राज्य में एक्टिव के अब 1813, झालावाड़ में दो कोरोना पीड़ितों की मौत
- दो माह में राज्य में कोरोना फ्री जिले 11 से घट कर तीन ही रह गए, बूंदी, पाली और झुंझुनूं में कोई केस नहीं
- मंकी पॉक्स पीड़ितों के लिए 21 दिन क्वारंटीन की अनिवार्यता, केंद्र ने जारी की सख्त गाइड लाइन, गाजियाबाद में भी मिले संदिग्ध रोगी
- केंद्र सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में मंकी पॉक्स वैक्सीन और जांच किट बनाने के लिए 10 अगस्त तक टेंडर मांगे
- देशभर के 20 हजार न्यायिक अधिकारियों के वेतन में पौने तीन गुणा बढ़ोतरी को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, राजस्थान के 1200 अधिकारियों को मिलेगा लाभ
- राजस्थान हाईकोर्ट व निचली अदालतों में लगातार अवकाश की सुविधा के चलते 10 अगस्त को अवकाश घोषित, एवज में 27 अगस्त चतुंर्थ शमिवार रहेगा कार्य दिवस रहेगा
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में पहला लीवर ट्रांसप्लाट, रोगी की पत्नी ने ने लीवर डोनेट कर बचाई पति की जान
- परिवार नियोजन सेवा में उल्लेखनीय काम के लिए देशभर में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान
- राजस्थान में प्रस्तावित अंबेडकर भवनों के लिए 25-25 लाख रुपए मंजूर, तीन साल बाद जागा विभाग
- नेशनल हाईवे की तरह अब राजस्थान के भरतपुर-मथुरा और बारां झालावाड़ स्टेट हाईवे पर फास्टैग सुविधा शुरू
- श्रीगंगानगर जिले से लगी पाकिस्तान की सरहद पर भारत में घुसे चार पाकिस्तान ड्रोन बीएसएफ ने खदेड़े
- जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान से लापता शेरनी सृष्टि आखिरकार कैमरे में ट्रेप, अभी वन कर्मियों को नहीं दिखाई दी
- कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस परीक्षा में पकड़े गए डमी अभ्यर्थी ऋषि कुमार राय और निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के भाई हरिओम मीणा को अदालत ने जेल भेजा
- सरकारी टेलीकॉम संपनी बीएसएनएल में जान फूंकने के लिए सरकार ने घोषित किया 1.64 लाख करोड़ का पैकेज
- एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयर पर्सन रोशनी नादार मल्होत्रा भारत की सबसे धनवान महिला
- विमानों में गड़बड़ी की लगातार हो रही घटनाओ को देखते हुए डीजीसीए ने स्पाइसजेट कंपनी की आधी उड़ानों पर लगाया 8 हफ्ते का ब्रेक
- नई वंदे भारत च्रेनें अब और तेज रफ्तार 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ेंगी
- देश में इसी सत्र से बढ़ेंगी एमबीबीएस की 3495 सीटें, सबसे ज्यादा 700 राजस्थान में
- ट्रिपल आइटी हैदराबाद में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि एक सितंबर
- राजस्थान की सरकारी स्कूलों में 30 जुलाई तक नामांकन वाले पहली से 8वीं तक की कक्षाओं के बच्चों को यूनिफॉर्म का कपड़ा मुफ्त दिया जाएगा
- राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार कल से
- राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजो में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 10 को जारी होगी सूची
Published on:
28 Jul 2022 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
