
शास्त्री नगर रेप केस : पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सिकंदर कैसे बना जीवाणु
जयपुर. Jaipur Shastri Nagar Minor Rape Case latest : जयपुर पुलिस ( jaipur police ) शास्त्री नगर रेप केस के आरोपित सिकंदर उर्फ जिवाणु से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। जिवाणु जहां भी रहा, अलग-अलग नामों से उसकी पहचान रही। मुरलीपुरा में काले खां, भट्टा बस्ती में सिकंदर, नाई की थड़ी में जाहिद और पुलिस विभाग में जिवाणु के नाम से जाना जाता है।
सिकंदर के साथ रफीक नाम का एक चोर चोरी करता था। दोनों के मध्य कौन एक रात में अधिक वारदात करता है, इस पर प्रतिस्पद्र्धा होती रहती थी। जिसमें सिकंदर जीत जाया करता था, इसलिए सिकंदर का नाम जिवाणु और रफीक का नाम किटाणु पड़ गया था। एक रात में तो जिवाणु ने 13 घरों के ताले तोड़े थे।
मादक पदार्थ भी बेचता
जिवाणु का जीवन यापन नकबजनी व चोरी की वारदात थी। शानु और इशाक इसके मुख्य साथी रहे हैं। इसके अलावा वह झालावाड़ से मादक पदार्थ की तस्करी कर जयपुर में परकोटा इलाके मे सप्लाई करता था।
Published on:
07 Jul 2019 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
