
जयपुर
जयपुर शहर की ईस्ट पुलिस ने आज तड़के फिर से सर्च अभियान शुरु किया। तड़के तीन बजे खोहनागोरियान, जवाहर सर्किल, बजाज नगर और मालवीय नगर थानों की पुलिस टीमों ने अपने क्षेत्रों में चार बड़े अपार्टमेंट में सौ से भी ज्यादा फ्लेट्स की तलाशी ली। इस दौरान दर्जन भर से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक और युवतियां अवैध तरीके से बिना जरूरी दस्तावेजों के इन फ्लेट्स में रह रहे हैं।
बाद में पुलिस ने सर्च शुरु किया। इसकी शुरुआत गुरुवार तड़के तीन बजे प्रताप नगर क्षेत्र से की गई। वहां से करीब तीस युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया। उसके बाद आज तड़के तीन बजे फिर से चार थाना क्षेत्रों में सर्च की गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि सर्च के दौरान बिना दस्तावेजों के दर्जनों वाहन मिले हैं। इनमें से अधिकतर चोरी के हैं। इस बारे में पड़ताल की जा रही है। बहुत सारे लोग बिना वैध दस्तावेजों के भी यहां रह रहे हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
गुरुवार को की गई सर्च में भी बिना दस्तावेजों के तीस से ज्यादा वाहन बरामद हुए थे। पूरे सर्च के बारे में डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने बताया कि क्षेत्र में कई कॉलोनियों और बस्तियों में अवैध तरीके से लोग रह रहे हैं। इनमें से कई को कई बार एनडीपीएस, अवैध हथियार और चोरी के मामलों में पकडा जा चुका है। लगातार मामले बढ़े तो इस तरह के क्षेत्रों में ग्रुप सर्च शुरू की गई है और इन सर्च के अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैंं कई अपराधिक मामले खुल रहे हैं। सर्च जल्द ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी करने की तैयारी है।
Published on:
13 Nov 2020 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
