22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात बाद जयपुर में बड़ी घटना , पुलिसकर्मी के पैर तोड़ दिए

उसके पैरों की हड्डियां सात जगह से टूट गई थी। जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
accident news

accident news

जयपुर
गांधी नगर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी करने के दौरान बीती रात एक पुलिसकर्मी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी ने नाकाबंदी के दौरान चैकिंग के लिए बाइक सवार को रोकने की कोशिश की थी। बाइक सवान ने बाइक की गति धीमी करना तो दूर गति बढ़ा दी और पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। दुर्घटना थाना पूर्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात दो बजे हुए इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस ने बताया कि देर रात जेडीए चौराहे के नजदीक ही गांधी नगर थाना पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान सिपाही महेन्द्र बेरीकेड लगाकर मौके पर खड़ा था। इसी दौरान जोमैटो डिलेवरी ब्वाय दिलखुश वहां से गुजरा। महेन्द्र ने जांच पडताल करने के लिए उसे रोकना चाहा तो वह नहीं रुका और महेन्द्र को टक्कर मार दी। महेन्द्र के घुटने की हड्डी टूट गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने दिलखुश को मौके पर ही द बोच लिया। गंभीर हालत में महेन्द्र को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर मंे दो दिन पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था।

जब जवाहर सर्किल की ओर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी थी। पिछले महीने के अंत में मालवीय नगर में नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक ने यातायात पुलिसकर्मी को कुचल दिया था। उसके पैरों की हड्डियां सात जगह से टूट गई थी। जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।उसके पैरों की हड्डियां सात जगह से टूट गई थी। जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।