7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसे ‘अंकल‘ कहते नहीं थकता था पांच साल का ‘मासूम‘, उसी ‘अंकल‘ ने कर डाला ऐसा घिनौना काम

दो लाख मांगी थी फिरौती, 24 घंटे में पुलिस ने धौलपुर में दो लोगों के कब्जे से छुड़ाया...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 29, 2017

Jaipur Kidnaping

जयपुर। पांच साल का कुशाल एक ही मकान में जिस व्यक्ति को अंकल कहते नहीं थकता था, उसने उसका अपहरण कर लिया। 24 घंटे में ही पुलिस ने उसे छुड़ा सकुशल मां-बाप को सौंपा। धौलपुर से दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन युवकों को कैला देवी व एक को सीतापुरा से हिरासत में लिया। इनमें दो जने जीजा-साले हैं। कुशाल शिव विहार (प्रतापनगर) में किराए से रहने वाले देवेन्द्र व रेणु कुशवाह की इकलौती संतान है। दोनों एक फैक्ट्री में काम करते हैं। डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि बुधवार दोपहर घर के सामने से उसका अपहरण हो गया। शाम को परिजन घर लौटे तो तलाश शुरू की।

कैमरे में आया नजर
रात को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पास के होटल के बाहर लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो एक व्यक्ति कुशाल को ले जाते दिखा। इस पर पुलिस ने सघन तलाशी शुरू की। इस दौरान रात करीब साढ़े तीन बजे मां रेणु के मोबाइल पर अपहर्ताओं ने फोन कर दो लाख रु. की फिरौती मांगी और धमकी दी कि किसी को सूचना दी तो बच्चा जीवित नहीं मिलेगा।

...कहीं से लाओ पैसा
फोन पर अपहर्ताओं ने अपने को आगरा में बताया तथा गुरुवार दोपहर 12 बजे दुबारा फोन के लिए कहा। महिला ने दो लाख रु. नहीं होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि बच्चा जीवित चाहिए तो कहीं से भी व्यवस्था करो। पुलिस ने पास रहने वाले तीन युवकों को संदेह के घेरे में लिया। उनमें से एक का कुछ दिन पूर्व कुशाल के पिता से विवाद भी हुआ था। पुलिस उनके घर पहुंची तो सामने आया कि तीनों बाइक से फरार हो गए।

धौलपुर में मिला
पुलिस ने कॉल डिटेल पर धर पकड़ शुरू की। अपहर्ता धौलपुर निवासी राहुल की पहचान हो गई। एसपी धौलपुर राजेश सिंह ने तलाश शुरू की। पुलिस ने निहालगंज में मन्दिर के पीछे पार्क से राहुल व साथी को गिरफ्तार कर बच्चे को मुक्त कराया। सीतापुरा से फरार पीयूष, विकास व राजू को कैला देवी क्षेत्र से पकड़ा। राहुल से पूछताछ के आधार पर अपहरण के सूत्रधार अखिलेश को जयपुर से पकड़ा।

साथ ले गया
अखिलेश बच्चे को घर से साथ ले गया। फिर राहुल श्रीवास्तव उर्फ हेमंत के हवाले कर दिया। राहुल बच्चे को धौलपुर लेकर गया था। वहां कृष्णकुमार गुर्जर को साथ ले लिया। वहां से आदर्शनगर एसएचओ ब्रजभूषण गुप्ता की टीम ने आरोपितों को पकड़ा।

गारंटर निकला सरगना
देवेन्द्र-रेणु को इसी मकान में रहने वाला अखिलेश लेकर आया था और मकान मालिक मुकेश के सामने वही दोनों का गारंटर बना था। फुटेज देखने पर मुकेश ने संदेह जताया था कि यह अखिलेश लग रहा है। बच्चे की मां ने कहा कि यह अखिलेश नहीं हो सकता। वह हमारा शुभचिंतक है। अखिलेश ने ही अपने ***** राहुल के साथ कुशाल के अपहरण की साजिश रची थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग