
जयपुर. पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक युवती से छेड़छाड़ का वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में सांगानेरी गेट अग्रवाल कॉलेज के पास युवती एक युवक से बात कर रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने युवती के साथ अभद्रता कर गाली गलौज की। महिला सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है, जबकि वीडियो में साफ दिख रहा कि युवती और युवक के साथ हाथापाई भी की गई। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने ट्वीट कर जवाब दिया कि इस मामले में संबंधित थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत प्राप्त होती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में 12 साल पहले मृत महिला राजस्थान में जिंदा मिली, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ले सकती स्वत: संज्ञान
पुलिस के इस ट्वीट पर एक और ट्वीट किया गया, जिसमें कहा गया कि पुलिस इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर सकती है। हालांकि, आमजन और महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किए गए वाट्सऐप और ट्विटर अकाउंट पर महिला से छेड़छाड़ मामले में वीडियो मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Published on:
12 Sep 2023, 10:10 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.