4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: भीषण गर्मी में आसमान छू रहे सब्जी-फलों के दाम, आपके शहर में क्या है रेट? जानें

राजस्थान में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। इधर, फलों के दाम भी आग उगल रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। इधर, फलों के दाम भी आग उगल रहे हैं। फालसे, आलूबुखारा, अंगूर, नारियल, सेब, अनार के दामों में बीते 15 दिन में 30 से 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

राजधानी जयपुर के सी-स्कीम, वैशाली नगर, राजापार्क, मालवीय नगर, बनीपार्क सहित अन्य पॉश इलाकों में ठेलों, रिटेल स्टोर पर मुनाफाखोरी हावी है। जयपुर में खरबूजे बगरू, लालसोट, बेगस से और तरबूज कालवाड़, चौमूं, चाकसू सहित आसपास की जगहों से मुहाना, लालकोठी जैसी मंडियों में बिकने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान का ये कलेक्टर 1 नहीं बल्कि 3 जिलों की संभालेंगे कमान, अब मिली इन जिलों की जिम्मेदारी

जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण फलों की कीमतें बढ़ी हैं। नारियल पानी गुजरात, कर्नाटक सहित अन्य जगहों से आ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा मांग तरबूज, नारियल पानी की है। संभावना है कि आवक बढ़ने से जून की शुरुआत से फलों की कीमतें कम हो जाएंगी।

फल – थोक – लोकल – मंडी – ठेला – ऑनलाइन
आम – 40 – 60 – 70 – 80 से 90
फालसा – 130 – 220 – 280 – 320
तरबूजा – 8 – 15 – 20 – 25
खरबूजा – 20 से 30 – 40 – 60 – 80
अनार – 110 160 –180 से 200 – 200
नारियल प्रति नग – 50 – 60 – 65 – 70
(भाव- रुपए प्रति किलो, अन्य जगहों पर भाव में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें : वैभव गहलोत की सीट पर पायलट ने नहीं किया प्रचार तो गहलोत ने दिया करारा जबाव