28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways : रेलवे का बड़ा बदलाव, 50 स्पेशल ट्रेनें होगी पैसेंजर, घटेगा किराया

Railways Big Change : रेलवे ने बड़ा बदलाव किया। 1 जुलाई से 50 स्पेशल ट्रेनें फिर से पैसेंजर हो जाएंगी। उनके ट्रेन नम्बर से 0 हटेगा। इसके साथ ही खुशखबर है कि इन ट्रेनों का किराया भी घटेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Jun 2024, 4:29 PM IST

Jaipur Junction Relief News Railways has Set Up a Help Desk Know its Benefits

जयपुर जंक्शन से राहत की खबर

Railways Big Change : जयपुर रेलवे ने जयपुर-चूरू, परबतसर-मकराना, अजमेर-जयपुर, अजमेर-पुष्कर, जयपुर-फुलेरा,जयपुर-मथुरा समेत 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है। उनके नंबर में भी बदलाव किए गए हैं। इससे यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी। इनमें स्पेशल की बजाय सामान्य किराया लगेगा। 1 जुलाई से 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संख्या नंबर से 0 हट जाएगा। सभी ट्रेनें पुराने यानी नियमित नंबर से चलेंगी। इसके साथ ही खुशखबर है कि इन ट्रेनों का किराया भी घटेगा।

कोविड में पैसेंजर ट्रेनों को बनाया था एक्सप्रेस

दरअसल, कोविड के दौर में रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में अपग्रेड कर दिया था। इनका न्यूनतम किराया 10 से बढ़कर 30 रुपए कर दिया था। इस साल फरवरी माह में रेलवे ने इन ट्रेनों का स्टेट्स एक्सप्रेस से हटाकर फिर पैसेंजर कर दिया था। इन ट्रेनों में किराया तो पैसेंजर का ही लिया जाने लगा, लेकिन नंबर के आगे से 0 नहीं हटाया था। 1 जुलाई से यह 0 भी हट जाएगा।

यह भी पढ़ें -

PM Kusum Scheme : राजस्थान में आवेदकों को मिलेगा एक और मौका, 20 जून तक अपलोड करें दस्तावेज

11 ट्रेनें बदले रूट से दौड़ेंगी

शनिवार को बठिण्डा-जयपुर, भुज-बरेली,वाराणसी-साबरमती, पोरबंदर-दिल्ली सराय, जम्मूतवी-बाड़मेर, वाराणसी सिटी-जोधपुर,प्रयागराज-लालगढ़ ट्रेन, रविवार को बाड़मेर-जम्मूतवी, बरेली-भुज, जोधपुर-वाराणसी सिटी, लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन बदले रूट से संचालित होगी।

यह भी पढ़ें -

Indian Railways : ट्रेन के लोकल टिकट पर अब होगा क्यूआर कोड, जानें रेलवे ने ऐसा क्यूं किया