1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह का लंदन में एक्सीडेंट, पिता-बहन के साथ थे कार में सवार

जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी के पुत्र पद्मनाभ सिंह पिछले दिनों लंदन में कार हादसे में घायल हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी के पुत्र पद्मनाभ सिंह पिछले दिनों लंदन में कार हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पद्मनाभ अपने पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी कुमारी के साथ लंदन में छुटि्टयां बिताने गए हुए थे। कार में उनके साथ पिता और बहन भी थे।

सूत्रों के अनुसार पद्मनाभ की लंदन के हॉस्पिटल में छोटी सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद पहले से बेहतर बताए जा रहे हैं। हादसे में पद्मनाभसिंह को चोट लगी। नरेन्द्र सिंह और गौरवी सुर​क्षित हैं। हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री भी लंदन में हैं। उनके एक्सीडेंट के बाद वे जयपुर में सचिवालय और मुख्यमंत्री की बैठकों में शामिल नहीं हुईं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए थे फोटो

पद्मनाभ और गौरवी कुमारी ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लंदन में घूमते हुए के फोटो शेयर किए थे। पद्मनाभसिंह जाने माने पोलो ​खिलाड़ी हैं। सड़क हादसे से कुछ दिन पहले पद्मनाभ स्कॉटलैंड के ड्रमंड कैसल में हुए डियोर क्रूज शो में शामिल होने पहुंचे थे। यहां गौरवी कुमारी भी मौजूद थीं।