14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर-उदयपुर सुपरफास्ट अब रेगुलर, ट्रेन नंबर से ‘जीरो’ हटते ही किराया सस्ता, यात्रियों को बड़ी राहत

Jaipur Udaipur Train: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी बड़ी खबर है। 15 अप्रेल से यह ट्रेन रेगुलर बनकर दौड़ेगी, जिससे यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification
जयपुर उदयपुर ट्रेन 15 अप्रेल से होगी नियमित, पत्रिका फोटो

जयपुर उदयपुर ट्रेन 15 अप्रेल से होगी नियमित, पत्रिका फोटो

Jaipur Udaipur Train: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी बड़ी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को स्पेशल श्रेणी से हटाकर नियमित (रेगुलर) ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। 15 अप्रेल से यह ट्रेन रेगुलर बनकर दौड़ेगी, जिससे यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी। कोरोना काल के दौरान इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित किया जा रहा था।

ट्रेन नंबर से ‘जीरो’ हटते ही किराया सस्ता

स्पेशल कैटगेरी में होने के कारण यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक किराया देना पड़ रहा था। अब ट्रेन के नंबर से ‘जीरो’ हटने के साथ ही यह नियमित श्रेणी में आ जाएगी और किराया भी कम हो जाएगा। सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, कारण कि 500 किलोमीटर तक एक ही किराया लगता है, जिससे जयपुर से अजमेर जाने या उदयपुर जाने में एक ही किराया लगता था पर अब ऐसा नहीं होगा।

ट्रेन की समय सारिणी यथावत

-जयपुर से रवानगी सुबह 6:10 बजे

-उदयपुर सिटी पहुंचना: दोपहर 1:30 बजे

-उदयपुर सिटी से रवानगी: दोपहर 3:05 बजे

-जयपुर पहुंचना: रात 10:00 बजे

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, मावली और राणाप्रतापनगर।

यात्रियों को यह होगा फायदा

स्पेशल से रेगुलर बनने पर ट्रेन का किराया घटेगा वहीं रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सीधी राहत मिल सकेगी।
हालांकि ट्रेन संचालन का समय और ठहराव पहले जैसे ही रहेंगे। कोरोनाकाल में ट्रेन स्पेशल कैटेगरी में होने और किराए में बढ़ोतरी से रेलयात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्रेन रेगुलर होने पर फिर से किराए में राहत मिल सकेगी, वहीं रेल कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी।

किराया में यह मिलेगी राहत

स्पेशल ट्रेन का जयपुर से अजमेर या उदयपुर आने जाने का किराया (पहले)

थर्ड एसी: 1035 रुपए।

चेयरकार: 800 रुपए।

स्लीपर: 395 रुपए।

नियमित होने के बाद जयपुर से उदयपुर के बीच कल से यह किराया

थर्ड एसी: 770 रुपए।

चेयरकार: 645 रुपए।

स्लीपर: 305 रुपए।

नियमित होने के बाद जयपुर से अजमेर के बीच कल से यह किराया

थर्ड एसी: 565 रुपए।

चेयरकार: 320 रुपए।

स्लीपर: 180 रुपए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग