
फोटो क्रेडिट- गूगल मैप
Jaipur News: राजस्थान सरकार जयपुर में 2 नगर निगम (हेरिटेज और ग्रेटर) को एक नगर निगम बनाने की तैयारी कर रही है। करीब 30 साल बाद नगर निगम की सीमा का विस्तार होगा। गौरतलब है कि सरकार जयपुर, सांगानेर और आमेर उपखंड के 80 नए गांवों को नगर निगम में जोड़ने की तैयारी कर रही है। जयपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम के पुनर्गठन पर काम शुरू कर दिया है।
जयपुर जिला प्रशासन के प्रस्ताव को सरकार के पास जल्द भिजवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी समय सीमा मई-जून 2025 तय की गई है। सरकार के पास प्रस्ताव भेजने के बाद इस पर आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे।
जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो-दो निगम को एक करने की तैयारी को लेकर सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी बनाई है। जो शहरों में निकायों के अपग्रेडेशन का रिव्यू कर रही है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि सरकार ने वार्डों के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दी है। निकाय सीमाओं का परिसीमन और पुनर्गठन होने के बाद वार्डों का पुनर्गठन होगा।
नगर निगम की सीमा में विस्तार को दौरान जयपुर, सांगानेर और आमेर उपखंड की 27 ग्राम पंचायतों के कुल 80 राजस्व गांव को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सांगानेर उपखंड के 46 गांव, जयपुर उपखंड के 26 और आमेर के 8 गांव को शहरी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।
मुहाना, मदाउ, बाढ़ मोहनपुरा, जगतश्रवणपुरा, मोहनपुरा, जगन्नाथपुरा, महासिंहपुरा उर्फ केश्यावाला, रातल्या, मनोहरीवालाल, विधानी, मथुरावाला, रामचंदपुरा, सालिग्रामपुरा, श्रीकिशनपुरा, विमलपुरा, जयचंदपुरा, दांतली, चतरपुरा, सीस्यावास, गोनेर, बीलवाकलां, लक्ष्मीपुरा, प्रहलादपुरा, श्रीराम की नांगल, लक्ष्मीपुरा उर्फ नाटनीवाला, आशवाला, बाश्योपुर, जयसिंहपुरा, बास बीलवा, सुखदेवपुरा उर्फ नोहरा, खेड़ी गोकुलपुरा, बक्सावाला, ग्वार ब्राह्मणान, श्योसिंहपुरा उर्फ कल्लवाला, जयसिंहपुरा, चकहरवंशपुरा, हरवंशपुरा, नरोत्तमपुरा, बड़ी का बास, सुसर, मुरलीपुरा (मिश्रा का बाढ़), रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, सुखदेवपुरा उर्फ नाटानीवाला सिरोली, चक सालिग्रामपुरा, जयसिंहपुरा, बास जिरोता
सरना डूंगर, लालचंदपुरा, बावड़ी, हाथोज, बीड़ हाथोज, नारी का बास, पीथावास, मांचवा, पिंडोलाई, सब रामपुरा, निमेड़ा, बिचपड़ी, जय भवानीपुरा, जयचंदपुरा, निवा, बोयता वाला, नट लालपुरा, मंशारामपुरा, विजयपुरा, सुमेल, रूपा की नांगल, मालपुरा डूंगर, मालपुर चौर बल्लपुरा, बिरमलपुरा, मुकुंदपुरा, बगराना
आकेड़ा डूंगर, जैसल्या, मयला बाग, अखेपुरा, लक्ष्मीनारायणपुरा, शिस्यावास, बडागांव, जरख्या, किशनपुरा (लालवास)
बता दें कि साल 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में जयपुर नगर निगम को दो हिस्सों में बांट गया था। नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हेरिटेज बना दिए थे। नगर निगम ग्रेटर में वार्डों की संख्या 150 और हेरिटज में 100 कर दी थी। कुल 250 वार्ड बनाए गए थे।
Updated on:
07 Mar 2025 05:29 pm
Published on:
05 Mar 2025 06:45 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
