24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के चांदपोल और हसनपुरा मार्ग का नाम बदला, जनाना अस्पताल अब माता यशोदा अस्पताल के नाम से जाना जाएगा

जयपुर में कई महत्वपूर्ण स्थानों के नाम बदले गए हैं। इनमें पांच सड़कों और भवनों के नाम बदलने का भी फैसला लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 25 Oct 2024, 8:54 PM IST

Jaipur's Chandpole and Hasanpura road renamed

जयपुर में कई महत्वपूर्ण स्थानों के नाम बदले गए हैं। शुक्रवार को महापौर कुसुम यादव की अध्यक्षता में जयपुर हेरिटेज नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान कुल 13 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। जिनमें पांच सड़कों और भवनों के नाम बदलने का भी फैसला लिया गया है।

शहर के इन सड़कों-स्थानों के नाम बदले गए

  • 1. पांच बत्ती सर्किल से सिंहद्वार तक की सड़क का नाम बदलकर माता लीलावती मार्ग कर दिया गया है।
  • 2. चांदपोल सर्किल का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि सर्किल कर दिया गया है। इस सर्किल पर अब महर्षि वाल्मीकि की 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  • 3. जनाना अस्पताल का नाम बदलकर माता यशोदा अस्पताल कर दिया गया है।
  • 4. 4 नंबर डिस्पेंसरी से एनबीसी हसनपुर तक की सड़क का नाम बदलकर हरिपुरा मार्ग कर दिया गया है।
  • 5. वार्ड 77 के परमानंद पार्क स्थित भवन का नाम श्री गुलाबचंद नावरिया भवन रखा गया है।

इसके अलावा, सफाई कर्मचारियों के लिए निगम मुख्यालय में डिस्पेंसरी और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र द्वारा संचालित विद्यालयों के भवनों का जीर्णोद्धार करने और शिक्षा विभाग के माध्यम से हेरिटेज क्षेत्र के सभी विद्यालयों के बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन पुनः शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

जयपुर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अस्थायी कर्मचारी नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया है एवं दीपावली से पहले नगर निगम हेरिटेज के प्रत्येक वार्ड में 30 नई लाइट लगाने के प्रस्ताव पारित किया गया है। इस दौरान बैठक में स्थानीय सांसद मंजु शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा एवं सभी पार्षद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : भरतपुर जनाना अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं होंगी शिफ्ट, बनेगा 100 बेड का नया अस्पताल