30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा के शहीदों को जयपुर ने दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडलमार्च, जुमे की नमाज के बाद होगी दुआ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 14 Feb 2019, 9:52 PM IST

candle march

पुलवामा के शहीदों को जयपुर ने दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडलमार्च, जुम्मे की नमाज के बाद होगी दुआ

जयपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। राजस्थान विवि के पूर्व छात्रनेताओं की ओर से गुरुवार रात अमर जवान ज्योति पर कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। फिर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान विवि के पूर्व छात्र नेता अखिलेख पारीक, राजेश मीणा, भरत सिंह, अनिरुद्ध सिंह भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुस्लिम संगठन बोले कायराना हरकत
आतंकी हमले को मुस्लिम संगठनों ने कायराना हरकत करार दिया है। इसके साथ ही जुमे की नमाज के बाद शहीद सैनिकों की मग्फिरत की दुआ की जाएगी। डॉ. जाकिर हुसैन सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी, जामा मस्जिद कमेटी, राजस्थान पठान महासभा, जमीयतुल कुरैश जयपुर शहर ने संयुक्त रूप से इस हमले की निंदा की। सोसायटी के महासचिव एम.सादिक खान ने बताया कि केन्द्र सरकार को इस हमले का करारा जवाब देना चाहिए। यह देश की एकता तोडऩे का प्रयास है, लेकिन आतंकी इस मकसद में कामयाब नहीं हो सकेंगे। सभी देशवासी एकसाथ आतंकवादियों के खिलाफ खड़े हैं। मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद शहीद सैनिकों के लिए दुआ-ए-मग्फिरत की जाएगी। जबकि शहीदों के परिजनों के लिए अल्लाह से सब्र देने की दुआ होगी।

हमले की मुख्यमंत्री ने की निंदा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि यह वीभत्स हमला एक कायरतापूर्ण कार्रवाई है। इसकी भत्र्सना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्घता कम नहीं होगी। उधर विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने आतंकी हमले की घोर निंदा की है। उन्होंने शहीद हुए जवानों को श्रदृधांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अध्यक्ष जोशी ने आतंकी हमले में घायल हुए जवानों के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।